फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ranbir singh fake encounter

रणवीर एनकाउंटरः हाईकोर्ट जाएंगे रणवीर के पिता

Tue, 10 Jun 2014 10:50 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Jun 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
ranbir singh fake encounter

रणवीर एनकांउटर मामले में सोमवार को दिल्ली की तीस हजारी अदालत द्वारा दोषी पुलिसकर्मियों को दी गई उम्र कैद की सजा का फैसला सुनने के बाद रणवीर के पिता ने कहा कि वह हाईकोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उम्रकैद की सजा इन दोषियों के लिए काफी कम है। अब वह हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उन्होंने अपने बेटे के हत्यारों के खिलाफ फांसी की सजा की अपील की थी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि देहरादून में एमबीए छात्र रणवीर सिंह के फर्जी एनकाउंटर मामले में दोषी ठहराए गए उत्तराखंड के 17 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा व 18वें पुलिसकर्मी को दो साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और सभी पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

CBI ने भी मांगी थी फांसी

ranbir singh fake encounter
सीबीआई ने इनके लिए फांसी की सजा मांगी थी। वहीं, बचाव पक्ष ने सजा में उदारता बरतने का आग्रह किया था।

तीस हजारी अदालत स्थित न्यायाधीश जेपीएस मलिक ने इस फर्जी एनकाउंटर के लिए शुक्रवार को हत्या, अपहरण, षड्यंत्र रचने के आरोप में 1 इंस्पेक्टर, 5 सब इंस्पेक्टर, 11 कांस्टेबल को दोषी ठहराया था।

इनमें से 7 को सीधे अपहरण व हत्या और 10 अन्य को हत्या के उद्देश्य से अपहरण व साजिश के आरोप में दोषी माना गया था। जबकि एक को सबूत मिटाने के लिए दोषी ठहराया गया था।

क्या हुआ उस दिन?

ranbir singh fake encounter

दिल्ली की तीस हजारी स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट में सोमवार को पेश हुए मामले के अनुसार, शालीमार गार्डन, गाजियाबाद निवासी रणवीर सिंह दोस्त के साथ 2 जुलाई 2009 को घूमने व नौकरी के लिए साक्षात्कार देने देहरादून आया था।

वहां कुछ पुलिस अधिकारियों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

3 जुलाई 09 को उत्तराखंड पुलिस ने रणवीर को लुटेरा बताकर जंगल में एनकाउंटर में मार गिराया था।

रो पड़े दोषी पुलिस‌कर्मियों के परिजन

ranbir singh fake encounter

सीबीआई कोर्ट का यह फैसला सुनकर दोषी पुलिसकर्मियों के परिजन रो पड़े। सजा का ऐलान होने के बाद माहौल गमगीन हो गया।

आपको बता दें कि डीजीपी से परिजनों ने आग्रह ‌किया था कि दोषी पुलिसकर्मियों में से पांच सिपाही बेकसूर हैं। उन्हें बाद में एनकाउंटर की लिखा पढ़ी में शामिल किया गया था।

उनका कहना था कि रणबीर के परिजनों को न्याय जरूर मिलना चाहिए, लेकिन उनके साथ हो रही नाइंसाफी पर भी गौर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed