फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajesh sharma murder case

राजेश हत्याकांडः मरने से पहले बता गईं अपने कत्ल का 'राज'

Fri, 13 Sep 2013 11:56 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Sep 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
rajesh sharma murder case

राजधानी में पूर्व जिला होम्योपैथी अधिकारी की पत्नी की हत्या के बाद घटनास्थल से मिले एक पर्चे ने पुलिस को उलझन में डाल दिया है। इस पर लिखा है ‘उसके कत्ल पे मैं भी चुप था, मेरा नंबर अब आया। ऐ कत्ल देखने वालों अगला नंबर आपका है।’

विज्ञापन


पढ़ें, राजधानी में चौथा दिन, दूसरी हत्या और नाकाम पुलिस
विज्ञापन


पूर्व जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. जेपी शर्मा लिखावट को लेकर उलझन में हैं, लेकिन बेटे का कहना है कि यह लिखावट उनकी मां की है। शनिवार को किसी ने दिनदहाड़े घर में घुसकर डॉ. शर्मा की 70 वर्षीय पत्नी राजेश की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में पुलिस को घर से डाइनिंग टेबल पर चम्मच से दबाया हुआ एक पर्चा मिला है। पर्चा किसी ड्रग कंपनी का है और उसके एक हिस्से पर तीन मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं। पिछले हिस्से पर शेर लिखा है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने यह पर्चा डॉ. शर्मा को दिखाया तो वे उलझन में पड़े रहे। जबकि उनके लड़के ने बताया कि लिखावट उनकी मां की है।

पढ़ें, हजारों छात्रों के लिए सुनहरा मौका

यह भी पता लगा है कि राजेश शर्मा को शेर-शायरी का शौक नहीं था। पुलिस का मानना है कि यदि यह लिखावट राजेश शर्मा की है तो उन्हें यह शेर लिखने पर मजबूर किया गया। इसके पीछे क्या मकसद था, यह सवाल पुलिस के लिए उलझन बना हुआ है।


मामला आईजी के रिश्तेदार से जुड़ा होने की वजह से पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा।

पेशेवर हत्यारे ने की हत्या
पुलिस का मानना है कि राजेश शर्मा की हत्या पेशेवर हत्यारे ने की है। गला रेतने का तरीका यही साबित करता है। पुलिस ने दोबारा से जो क्राइम सीन दोहराया उसके मुताबिक, महिला का शव स्टोर में बेड पर पड़ा मिला, लेकिन हत्या यहां नहीं की गई थी।

दूसरे कमरे में हत्या करने के बाद शव वहां रखा गया। फर्श पर खून न टपके इसके लिए बकायदा एक टब को घाव वाली जगह के नीचे रखकर ले जाया गया। यानी कि हत्या करने में कम से कम तीन बदमाश शामिल थे। मकान के समीप ही लगे कैमरे में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की अजीबोगरीब गतिविधि भी कैद हुई है।

..तो भूखे पेट थीं राजेश
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि घटना वाले दिन राजेश शर्मा ने सुबह एक पराठा और एक रोटी खायी थी। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार यह बात गलत है। हत्या वाले दिन राजेश शर्मा ने कुछ नहीं खाया था।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed