{"_id":"02ca8e55bad8569048a79e1e020ede86","slug":"railway-officer-sunil-kumar-baluni-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलूनी के पास नहीं मिली थी रिश्वत की रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलूनी के पास नहीं मिली थी रिश्वत की रकम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 Dec 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के सीनियर ट्रैफिक इंस्पेक्टर (पार्सल सेक्शन) सुनील कुमार बलूनी की मौत के मामले में पुलिस ने स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल के बयान लिए।
विज्ञापन
पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई दस्तावेज
शनिवार को अपने बयान में स्टेशन अधीक्षक ने साफ किया कि 6500 रुपए की जिस रकम को घूस बताया गया है, वह बलूनी के पास से नहीं, उनकी दराज से मिली थी। उधर, सुसाइड नोट से मिलान के लिए बलूनी का लिखा कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं मिल सका।
विज्ञापन
बलूनी की मौत के मामले में परिजनों की मांग पर सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है, हालांकि पुलिस कार्रवाई भी जारी रही। शनिवार को पुलिस ने बलूनी की पत्नी सरोज और अन्य परिजनों के बयान लिए। इसके बाद विवेचक प्रदीप नेगी ने स्टेशन मास्टर सरदार दत्त डोभाल का बयान लिया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक डोभाल ने बताया कि विजिलेंस टीम के बुलाने पर वह बाद में बलूनी के कार्यालय में पहुंचे थे। बलूनी के पास तो कुछ नहीं मिला, लेकिन दराज खोलने पर जरूर रकम मिली थी। इसके बाद विवेचक पार्सल सेक्शन में तैनात दूसरे अधिकारी से मिलने पहुंचे, लेकिन वह अवकाश पर हैं।
पुलिस की तैयारी राइटिंग मिलान की है, लेकिन अभी तक पुलिस को बलूनी द्वारा लिखा कोई दस्तावेज नहीं मिला है।
सुनियोजित साजिश बताया
कैंट क्षेत्र के भाजपा विधायक हरबंस कपूर ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भेजे पत्र में कहा कि रेलवे अधिकारी सुनील कुमार बलूनी को सुनियोजित साजिश का हिस्सा बनाया गया है।
भ्रष्टाचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर बलूनी ने कदम उठाया है। मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।