फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   questioning from Home Department

‘गनर’ मामले में गृह विभाग से मांगा जवाब

Mon, 05 Aug 2013 06:24 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
questioning from Home Department

गनर वापस लिए जाने के मामले में अब राज्य सूचना आयोग और शासन आमने सामने आ गए हैं। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत ही यह मामला सूचना आयोग में चल रहा है और अब आयोग ने गृह विभाग को इस मामले में स्पष्टीकरण देने को कहा है।

विज्ञापन


गृह विभाग ने इस संबंध में मांगी गई सूचना पर अपील की सुनवाई करने से यह कहकर इनकार कर दिया था कि किसी भी मामले में दोबारा अपील नहीं सुनी जा सकती। इस मामले में एक बार अन्य विभाग की ओर से अपील की सुनवाई हो चुकी है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही शासन ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए सूचना आयुक्तों से गनर वापस ले लिए थे। दून निवासी भूपेंद्र कुमार ने सूचना के अधिकार अधिनियम का उपयोग करते हुए शासन से यह पूछा था कि किस आधार पर गनर वापस लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से स्पष्ट सूचना न मिलने पर यह मामला राज्य सूचना आयोग तक पहुंचा। इस मामले की सुनवाई के दौरान गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सामान्य प्रशासन की ओर से अपील निस्तारित की जा चुकी है। राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल ने गृह विभाग के इस तर्क को खारिज किया।


सुनवाई का निर्देश
उन्होंने कहा कि सामान्य प्रशासन की ओर से गृह विभाग को अपील की सुनवाई का निर्देश दिया गया था। गृह विभाग इस आधार पर अपील की सुनवाई से इनकार नहीं कर सकता। बताया गया कि राज्य सूचना आयुक्त अनिल कुमार शर्मा के शस्त्र लाइसेंस के लिए जिलाधिकारी देहरादून की ओर से गृह विभाग को पत्र भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed