फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   provoked for suicide by wife.

दस पेज का सुसाइड नोट बना पत्नी की मुसीबत

Fri, 19 Sep 2014 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Sep 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
provoked for suicide by wife.

बीवी से जुदाई के बाद तनाव में खुदकुशी करने वाले हरीश गोदियाल के मामले में पुलिस ने पत्नी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप है।

विज्ञापन


पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोवाला में मंगलवार रात को हरीश गोदियाल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बीवी के छोड़कर चले जाने के बाद वह बेहद तनाव में था।
विज्ञापन


सुसाइट नोट में पत्नी पर लगाया था आरोप
गोदियाल ने 10 पेज के सुसाइड नोट में अपनी बीवी और उसके परिजनों को आरोपित किया था। गोदियाल के परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट के आधार पर पिता मगनानंद गोदियाल ने दिल्ली बसंत कुंज में रहने वाली बहू रश्मि देवी, उसके पिता दीन दयाल, मां और आर्केडिया ग्रांट में रहने वाले तेजेंद्र सिंह रावत समेत पांच पर मुकदमा दर्ज कराया है।


आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
इन सभी पर हरीश को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed