फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prostitution business may link with Kiran murder case haridwar

मां की हत्या को लेकर नाबालिग बेटी ने उगले कई राज, बड़े सेक्स रैकेट से जुड़ रहे हत्याकांड के तार

Mon, 24 Sep 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 24 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
Prostitution business may link with Kiran murder case haridwar
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में हरिद्वार के कनखल की आनंद धाम कालोनी में हुए किरण उर्फ नीतू चौहान हत्याकांड के तार जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ रहे हैं। किरण की नाबालिग बेटी ने कई चौंकाने वाले राज उगले हैं।

विज्ञापन


हालांकि, अभी पुलिस हत्याकांड से पर्दा उठाने में जल्दबाजी नहीं कर रही है। पूरे नेटवर्क में शामिल कई अन्य चेहरों को भी ढूंढा जा रहा है। पेशे से ऑटो चालक प्रेम भारती के घर किराये पर रह रही किरण उर्फ नीतू चौहान का शव कमरे से ही बरामद हुआ था।
विज्ञापन


बड़े ही वीभत्स ढंग से नीतू की हत्या की गई थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में लंबे अर्से से रह रही नीतू खुद को घरेलू नौकरानी का कार्य करना बताती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा करते-करते पंजाब पहुंची हरिद्वार पुलिस

नीतू के साथ आखिरी बार देखी गई एक युवती के भी गायब होने की बात सामने आने पर पुलिस का माथा ठनका था। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को जब पुलिस ने खंगाला था तब वह युवती अकेली देर रात में जाते हुए दिखाई दे रही थी।

जब पुलिस ने गहनता से पड़ताल की तो उसकी पहचान नीतू की नाबालिग बेटी के रूप में हुई। बेटी का पीछा करते करते रोपड पंजाब पहुंची हरिद्वार पुलिस बेटी को अपने साथ ले आई है। पुलिस पूछताछ में बेटी ने कई राज उगले हैं।

हत्याकांड के पीछे की पटकथा जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी है और नीतू पूर्व में एक बार जिस्मफरोशी के धंधे में जेल भी जा चुकी है।  फिलहाल पुलिस सीधे सीधे कुछ नहीं बोल रही है। माना जा रहा है कि जल्द हत्याकांड के राज से पर्दा उठ जाएगा। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed