फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   property dealer killed

प्रॉपर्टी डीलिंग में किया जिंदगी और मौत का 'सौदा'

Fri, 17 Jan 2014 09:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Jan 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
property dealer killed

देहरादून में पड़ोसी का मोबाइल नंबर पूछने के बहाने बदमाश ने गोली मारकर ठेकेदार की हत्या कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें, बेटी ने लिखी इबारत बनी सीए नंबर-1

हत्या के बाद बदमाश अपने दो साथियों के साथ कार में फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया हत्या का कारण प्रॉपर्टी बताया जा रहा है। हत्या को एक बड़े हिस्ट्रीशीटर ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन


ठेकेदारी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम
मूल रूप से भंगेड़ी महावतपुर तहसील रुड़की निवासी फिरोज अली (37) पुत्र अब्दुल अहमद दून विहार, जाखन में किराये पर रहते थे। वे दून में ठेकेदारी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। इसी मकान के अलग-अलग कमरों में तीन अन्य युवक भी किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 'चरित्रहीन हैं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल'

इनमें से एक प्रॉपर्टी डीलर राहुल भी है। फिरोज की पत्नी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे एक कार घर के बाहर रुकी, जिसमें तीन युवक बैठे थे। इनमें से एक युवक घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया।

फिरोज ने दरवाजा खोला तो युवक कमरे में घुस गया। फिरोज ने आपत्ति जताई तो उसने बताया कि उसे राहुल का मोबाइल नंबर चाहिए। इस पर फिरोज ने उसे बाहर निकलने के लिए कहा।

दोनों बाहर निकले ही थे कि युवक ने तमंचे से फिरोज को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी और दोनों बच्चे फिरोज के पास पहुंचे। इसी दौरान युवक अपने साथियों के साथ फरार हो गया। लगभग आधे घंटे तक फिरोज घर के बाहर ही तड़पता रहा।

पढ़ें, कलर्स के सीरियल बेइंतहा पर छाई दून की बाला

बाद में जाखन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मैक्स ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर लौटे राहुल को पुलिस ने हिरासत में लिया और कई घंटे पूछताछ की। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पूरा मामला संपत्ति विवाद को लेकर था।

एसपी सिटी नवनीत भुल्लर ने बताया कि इस मामले में पुख्ता सबूत मिल चुके हैं। राहुल से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी जेल में होंगे।

पूरे शहर की सीसी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने जाखन से आईएसबीटी, जाखन से मसूरी और तमाम भागने के अन्य संभावित रास्तों पर लगे सीसी कैमरों से फुटेज निकाल ली है। एसपी सिटी नवनीत भुल्लर ने बताया कि घटना के वक्त से तीन घंटे बाद तक की फुटेज की गहनता से छानबीन की जा रही है।

इसमें पुलिस के चौराहों पर लगे कमरों के साथ ही एटीएम और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने निकाली है।

रुड़की गए पत्नी और बच्चे
आठ साल पूर्व फिरोज ने दून विहार में किराये का मकान लिया था। यहां वह चार साल के बेटा, आठ साल की बेटी और पत्नी संग रह रहा था। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। अस्पताल से फिरोज की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी बच्चों को लेकर रुड़की अपने ससुराल चली गई।


एक कॉलोनी में दो दिन में दो मौत
यह संयोग ही है जाखन के जिस दून विहार कॉलोनी में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या की गई हैं। उससे कुछ दूरी पर बुधवार को पूर्व डीएसपी के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। एक ही कॉलोनी में दो दिन में दो मौत होने से लोग सकते में है।

पुलिस करेगी लोगों को जागरूक
फिरोज हत्याकांड में एक बात सामने आई है जो पुलिस के साथ ही समाज के लिए भी चिंता का विषय है। लोगों ने पुलिस को समय पर सूचना नहीं दी।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोग अगर पुलिस को समय पर सूचना दे देते तो कुछ किया जा सकता था। इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से अमर उजाला ने बातचीत की तो उन्होंने दबी जुबान में बताया कि अगर पुलिस को सूचना देते तो वह उन्हें गवाह बना देती और फिर उन्हें कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते।

पढ़ें, पिता के सपोर्ट से बेटी ने पाया बॉलीवुड में मुकाम

जबकि एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि पुलिस कभी भी सूचना देने वाले का नाम जाहिर नहीं करती। उन्हें पुलिस अपना मुखबिर की तरह ही लेती है। ऐसे में लोगों को सूचना देने से नहीं घबराना चाहिए।

उन्होंने बताया पुलिस लोगों को वक्त वक्त पर जागरूक भी करती रही है। इसलिए इस घटना के बाद निर्णय लिया गया है कि भविष्य में एक बार फिर से पुलिस कालोनियों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed