फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   private school employee commit suicide

मैडम ने प्रताड़ित किया तो निगल लिया जहर

Wed, 17 Sep 2014 11:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Sep 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
private school employee commit suicide

देहरादून के एक प्राइवेट स्कूल से निलंबित कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।

विज्ञापन


'पीएम रिपोर्ट बदली गई'
उसकी बीवी ने स्कूल प्रबंधन से जुड़ी एक महिला पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पोस्टमार्टम के बाद लोगों ने स्कूल के बाहर शव रख हंगामा किया। आरोप लगाया कि आरोपियों को बचाने के लिए पीएम रिपोर्ट बदली गई है।

डालनवाला के एक निजी स्कूल में लोकमणि (45) लंबे समय से कर्मचारी के तौर पर जुड़ा था। वह परिवार समेत स्कूल परिसर में ही रहता था। कुछ समय पहले लोकमणि को प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया था। इससे वह काफी तनाव में था। प्रबंधन अब कमरा खाली कराने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


इसी तनाव में सोमवार देर रात करीब साढे़ ग्यारह लोकमणि ने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, मंगलवार को लोकमणि की पत्नी आशा ने स्कूल प्रबंधन से जुड़ी एक महिला पर पति को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक दो दिन पहले मैडम ने आकर मकान खाली न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उधर, पीएम के बाद लोगों ने स्कूल परिसर के बाहर शव रखकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि पीएम रिपोर्ट में खेल किया गया है।

शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार
दरअसल पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह ब्रेन हेमरेज बताते हुए विसरा संरक्षित किया गया हैं। उधर, परिजनों ने जांच और मुआवजे की मांग पूरी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।


इंस्पेक्टर अनिल जोशी के मुताबिक बुधवार सुबह 11 बजे स्कूल प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच बातचीत होगी। डालनवाला इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि आरोप की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज के अलावा विसरा जांच के लिए रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed