फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pradeep sangwan molestation case

महिला के बयान से पूर्व सांसद का बेटा जाएगा जेल

Fri, 09 May 2014 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 May 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
pradeep sangwan molestation case

सोनीपत के पूर्व सांसद के बेटे प्रदीप सांगवान पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती के मजिस्ट्रेटी बयान दोबारा दर्ज कराने के प्रार्थनापत्र पर अदालत 12 मई को फैसला सुना सकती है।

विज्ञापन


दून के सहस्त्रधारा स्थित जॉय लैंड वाटर पार्क के मालिक प्रदीप सांगवान पर आरोप लगाने वाली युवती ने न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय समरनजीत कौर की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया है।

विज्ञापन

युवती ने द‌िया अदालत में प्रार्थनापत्र

pradeep sangwan molestation case

प्रार्थनापत्र में युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पूर्व में दर्ज किए बयान दोबारा दर्ज कराने का अनुरोध किया है। इस पर बृहस्पतिवार को अदालत में बहस हुई।

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी जेएस बिष्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट के सामने एक  बार दोबारा बयान दर्ज नहीं कराए जा सकते।

वहीं, युवती के अधिवक्ता अमित अग्रवाल ने कहा कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। यह अदालत पर निर्भर करता है कि वह बयान दोबारा दर्ज करवाए या नहीं।

न्यायाधीश ने बहस में दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए यह तारीख तय की है।

यह है मामला

pradeep sangwan molestation case

18 अप्रैल को मूलत: बिजनौर निवासी युवती ने दून के राजपुर थाने में सोनीपत निवासी सांगवान के खिलाफ यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

युवती सांगवान के वाटर पार्क में कार्यरत थी। सांगवान पर उसकी वीडियो क्लिपिंग बनाने का भी आरोप है। युवती की कायत पर पुलिस ने 376 (2) 323, 506 आईपीसी एवं 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मानसिक परेशानी का दिया है हवाला

प्रार्थनापत्र में युवती का कहना है कि उसने मजिस्ट्रेट के सामने पहले जो बयान दर्ज कराए हैं वे मानसिक रूप से परेशान होकर एवं दबाव में अपनी इच्छा के बगैर दर्ज कराए हैं।

उसका कहना है कि अब वह पूरे होशोहवास में बगैर किसी दबाव के फिर से 164 के बयान दर्ज कराना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed