{"_id":"b6b5e0525817d3a265f0f403d372fa9e","slug":"police-watch-on-chain-gangs","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन लुटेरों के टोपी गिरोह पर पुलिस की नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन लुटेरों के टोपी गिरोह पर पुलिस की नजर
रुड़की/ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की पुलिस ने चेन लुटेरो के एक गिरोह को भले ही सलाखों के पीछे धकेल दिया हो। लेकिन टोपी गिरोह अभी भी बाहर है। टोपी लगाकर चेन लूटने वाला गिरोह शहर में कई वारदात कर चुका है।
विज्ञापन
पिछले दो माह से इस गिरोह की सक्रियता नहीं दिख रही। पुलिस की नजर अब इस गिरोह को घेरने पर टिकी है। शहर में पिछले कुछ दिनों से चेन लूट करने वाले गिरोह का बोलबाला रहा है। एक माह में चार से अधिक वारदाते बदमाशों ने की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को चेन लूट की वारदात करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से दो सोने की चेन बरामद हुई थी। पुलिस ने इस गिरोह को कब्जे में करने के बाद भले ही राहत की सांस ली हो। लेकिन चेन लूट की वारदात करने वाला एक अन्य टोपी गिरोह अभी भी खुला घुम रहा है।
विज्ञापन
चेन लूटने की कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
टोपी लगाकर वारदात करने वाले गिरोह ने पिछले कुछ माह में शहर में चेन लूट की कई वारदाते की थी। लेकिन यह गिरोह अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। लड्डू गिरोह को पकड़ने के बाद अब पुलिस की नजर टोपी गिरोह पर है।
हालांकि पिछले करीब दो माह से यह गिरोह शांत है। लेकिन पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह पर काबू नहीं किया गया तो बदमाश फिर से वारदात कर अशांति फैला सकते है।
घेरने की तैयारी में पुलिस
पुलिस की टीम अब इस गिरोह को घेरने की तैयारी में है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीएस भंडारी ने बताया कि टोपी गिरोह की तलाश में पुलिस ने जाल बिछाया है। इस गिरोह के लोगों को भी शीघ्र ही गिरफ्त में लिया जाएगा।