फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police try to catch mastermind

मास्टर माइंड 'अमरा' के पास छिपे हैं तस्करी के राज

Thu, 26 Dec 2013 11:04 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Dec 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
police try to catch mastermind

उत्तर प्रदेश (यूपी) के बिजनौर स्थित अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में दो बाघों का कत्ल कराने वाला मास्टर माइंड अमरा घटना के खुलासे के बाद से गिरफ्त में नहीं आ सका है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अमरा पकड़ा जाए तो यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय वन्यजीव तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिल सकती है।

हरिद्वार निवासी अमरा की गिरफ्तारी के लिए सेंट्रल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (सीडब्लूसीसीबी) यूपी और उत्तराखंड की सुरक्षा एजेंसियों की मदद से लगातार दबिश दे रहा है।
विज्ञापन


बच जाता है हर बार
15 दिसंबर को कार्बेट रिजर्व, यूपी एसटीएफ और सीडब्लूसीसीबी ने संयुक्त अभियान में अमानगढ़ से 12 शिकारियों को गिरफ्तार किया था। उनसे बाघ की खाल और हड्डियां मिली थीं। उन्होंने दो बाघ मारने की बात कबूली थी। लेकिन शिकार का पूरा खाका तैयार करने वाला अमरा अब तक नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि हरिद्वार के पथरी के पास एक गांव का रहने वाला अमरा ही वह शख्स है, जिसने अमानगढ़ में बाघों का शिकार करवाया। शिकारी अमरा को पहले से जानते थे और पहले भी बाघों की हत्याएं कर उनकी खाल, हड्डियां और अंग उसे पहुंचा चुके थे।

पुलिस दे रही दबिश
हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि अमरा इन शिकारियों से वन्यजीवों के अंग लेने के बाद आगे कहां पहुंचाता था। सीडब्लूसीसीबी के निदेशक निशांत वर्मा ने बताया कि अमरा की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सुरक्षा एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। बताया कि अमरा की गिरफ्तारी के बाद तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed