फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police talk to engineer yatin younger sister

इंजीनियर हत्याकांड : छोटी बहन से बताई थी मन की पीड़ा, राज जानने में जुटी पुलिस

Wed, 29 Nov 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Nov 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
 police talk to engineer yatin younger sister
डेमो इमेज

इंजीनियर यतीन वर्मा हत्याकांड में पुलिस यतीन की छोटी बहन से राज खुलवाने में जुटी है। दरअसल, यतीन अपनी छोटी बहन के करीब था और उसके साथ अपनी पीड़ा भी साझा की थी। पढ़िए क्या कहा था..

विज्ञापन


इंजीनियर यतीन वर्मा का मोबाइल 20 दिन पहले गुम हो गया था। इसके बाद उसने कोई नंबर नहीं लिया। यह भी पता चला है कि यतीन सबसे ज्यादा बात अपनी छोटी बहन से करता था। पुलिस ने उससे बात कर यतीन के बारे में जानकारी जुटाई है। बताया जा रहा है कि यतीन वर्मा का मोबाइल छह नवंबर को गुम हो गया था।
विज्ञापन


पिता का कहना है कि यतीन ने दूसरे कई नंबरों से फोन किया था। दूसरे नंबर से फोन करने का कारण पूछने पर मोबाइल खोने का पता चला था। उसे दूसरा मोबाइल खरीदने को कहा था, लेकिन यतीन ने कहा कि जल्द नया मोबाइल खरीद लेगा। पता नहीं उसने दूसरा मोबाइल क्यों नहीं खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यतीन ने जिन नंबरों से फोन किया था, वे होटल अथवा वेटिंग रूम के कर्मचारियों के पाए गए हैं। यतीन की कॉल डिटेल से पता चला है कि वह सबसे ज्यादा बात छोटी बहन से करता था, क्योंकि वह उसे बेहतर समझती थी। मन की पीड़ा भी उसे बताई थी। पुलिस ने छोटी बहन से काफी देर बात कर वजह जानने की कोशिश की। इसके  अलावा कई दोस्तों से पुलिस ने उसके राज जानने की कोशिश की है।

Trending Videos

घटनास्थल पर नजर आई संदिग्ध इनोवा

 police talk to engineer yatin younger sister
इंजीनियर यतीन वर्मा हत्याकांड में घटनास्थल पर एक संदिग्ध इनोवा कार नजर आई है, जो देर रात तेजी से राजपुर रोड की तरफ निकल गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को यह महत्वपूर्ण सुराग मिला है। फुटेज को डेवलप कर पुलिस कार के नंबर का पता लगाने में जुटी है, ताकि उसके मालिक तक पहुंचकर पहेली को सुलझाया जा सके।

घंटाघर के पास न्यू एंपायर सिनेमा के सामने जहां यतीन का शव मिला था उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध इनोवा को चिह्नित किया है, जो घटनास्थल के पास नजर आई है।

यहां से इनोवा तेजी से राजपुर रोड की ओर जाती नजर आ रही है। पुलिस अब इस इनोवा के नंबर तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है, क्योंकि फुटेज में उसका नंबर साफ नहीं दिख रहा है। हालांकि, इनोवा के मॉडल आदि के बारे में पता कर लिया गया है।

राजपुर रोड पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों का फुटेज भी कब्जे में लेकर खंगाला जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इनोवा प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही है। इनोवा का नंबर पता करने का प्रयास किया जा रहा है। कार मालिक से बात करने के बाद ही साफ हो पाएगा कि उस समय इनोवा में वहां क्यों गई थी और उसमें कौन-कौन लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed