फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police shameful, people angry.

वीडियो में देखिए, उत्तराखंड की प्याज चोर पुलिस

Wed, 02 Mar 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता Updated Wed, 02 Mar 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
Police shameful, people angry.

ये देखिए, जहां पुलिस को चोरी पर लगाम लगानी चाहिए थी वहीं पुलिस खुद चोर बन चुकी है। पुलिस की इस करतूत की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस कर्मियों को चोरी करते देख व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। इस करतूत के बाद विधायक प्रेम सिंह राणा ने मौके पर पहुंच आक्रोशित व्यापारियों से वार्ता कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने एसएसपी केवल खुराना को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


एसएसपी ने थानाध्यक्ष को मामले में मुकदमा दर्ज करने और दोषी सिपाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर सिपाही को सस्पेंड कर दिया। होमगार्ड के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए कमांडर को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहला मार्ग निवासी सब्जी व्यवसायी पूरन कश्यप पुत्र किशन लाल की दुकान से 27 फरवरी की रात को प्याज की एक बोरी और गल्ले में रखे पंद्रह सौ रुपये चोरी हो गए। तब पूरन कश्यप किसी काम से बाहर गया था।

सोमवार को वापस लौटने पर प्याज का कट्टा और पैसे गायब देख उसने आसपास के दुकानदारों को चोरी की सूचना दी। पुलिस को तहरीर देने थाने गया।

जिस पर पुलिस ने उसे थाने में ही बैठा लिया। उसका पता करने गए उसके पुत्र रोहित और साले राजू पुत्र दयाराम को भी पुलिस ने थाने में बिठाकर जमकर पिटाई की। आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें..

CCTV कैमरे खंगाला ‌तो निकले खाकी धारक

Police shameful, people angry.

पुलिस कर्मी दोनों पर खुद की ही दुकान में चोरी कबूलने का दबाव बना रहे थे। सब्जी व्यवसायी के पड़ोसी सोमेश्वर ज्वैलर्स के स्वामी दिनेश रस्तोगी ने अपनी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें खाकी पहने दो पुलिस कर्मी कांस्टेबल प्रेमपाल सिंह और होमगार्ड प्रदीप सिंह राणा बाइक से प्याज की बोरी ले जाते दिखे।

यह सूचना आग की तरह बाजार में फैल गई। चौराहे पर सैकड़ों व्यापारी एकत्रित हो गए। विधायक प्रेम सिंह राणा भी मौके पर पहुंच और व्यापारियों को देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष मलूक सिंह खिंडा के प्रतिष्ठान ले गए।

आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक ने थानाध्यक्ष आरसी तिवारी को भी मौके पर बुलाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई।

विधायक ने मामले से एसएसपी को भी अवगत करवाया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और सिपाही को
तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडर को रिपोर्ट भेजी।

चोरी की वीडियो देखिए यहां...

Police shameful, people angry.

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों और आपराधिक घटनाओं से दहशत के साये में जी रहे व्यापारियों में तब आक्रोश फैल गया जब उनको सूचना मिली की उनकी सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मी ही स्वयं चोरी करने में लगे हैं।

ऊपर से खाकी के रोब में मदमस्त पुलिस कर्मियों ने थाने सूचना देने गये सब्जी व्यापारी पूरन के साथ ही उसको देखने गये उसके नाबालिग पुत्र रोहित और उसके साले राजू को भी पकड़कर जमकर पिटाई की और चोरी कबूलने का दबाव बनाया।

गौरतलब है कि जनवरी से ही क्षेत्र में बाइक चोरी के साथ घरों में भी लगातार चोरियां हो रही है लेकिन पुलिस निष्क्रिय होकर बैठी है। यहां तक कि संजू ज्वैलर्स हत्याकांड का डेढ़ महीने बीतने के बाद भी पुलिस खुलासा नही कर पाई है।

व्यापारियों का आरोप था कि आपराधिक किस्म के पुलिस कर्मियों का ही चोरी और अन्य वारदातों के पीछे हाथ है। जिसके चलते एक भी आपराधिक घटना का खुलासा नही हो पाया है।

वीडियो देखिए यहां...


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed