{"_id":"598967734f1c1baa6f8b4729","slug":"police-seized-raw-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी अस्सी लीटर कच्ची शराब, एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी अस्सी लीटर कच्ची शराब, एक युवक गिरफ्तार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
police seized raw alcohol
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले में सोमवार को देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर खानपुर लक्सर मार्ग के धर्मपुर तिराहे एक कार सवार युवक को अस्सी लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ लिया। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार को मुखबिर ने फोन पर सूचना दी कि एक युवक कार मे कच्ची शराब लेकर सिकंदरपुर- यूपी बॉर्डर के रास्ते यूपी जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार पुलिस बल के साथ खानपुर लक्सर हाईवे के धर्मपुर तिराहे पर पहुंच गए कुछ देर बाद खानपुर की ओर से मारुति कार आती दिखाई दी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने कार सवार को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार सवार ने कार को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने घेरा बंदी कर कार को पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने जब कार की तलाशी ली तो कार से अस्सी लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सुबेग सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी तुगलपुर है। आरोपी के खिलाफ लिखा-पढ़ी का जेल भेज दिया गया है और कार को सीज कर दिया गया है।