फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police seized bank account for prostitution

धर्मनगरी में दिल्ली से आती थीं कॉलगर्ल

Fri, 31 Jan 2014 01:13 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 31 Jan 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
police seized bank account for prostitution

सेक्स रैकेट प्रकरण में पुलिस के हाथ एक और कड़ी लगी है। गाजियाबाद निवासी रिंकू का बैंक खाता खंगालने पर पता चला है कि उसके खाते में रैकेट संचालक रॉबर्ट जॉन और अन्य के माध्यम से पैसा जमा हुआ है।

विज्ञापन


खाता सीज कर रिंकू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गाजियाबाद रवाना हो गई है।

खाता खंगालने पर मिली जानकारी
कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह टीम देना बैंक की शाखा पहुंची और रिंकू त्यागी का खाता खंगाला। इस खाते में एक साल में रॉबर्ट और अन्य एजेंटों के माध्यम से चार लाख रुपये जमा किया गया है।
विज्ञापन


इससे पता चलता है कि रॉबर्ट के पास रिंकू जिस्मफरोशी के लिए युवतियां भेजता था। जिसके एवज में उसे पैसा दिया जाता था।

खुल सकते हैं कई और राज
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिंकू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य कई लोग भी बेनकाब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बैंक अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराने के बाद कृष्णानगर कालोनी (गाजियाबाद) निवासी रिंकू त्यागी का खाता सीज करवा दिया है।

फिर खुलासे की उम्मीद
सेक्स रैकेट संचालक रॉबर्ट जॉन की कस्टडी रिमांड आज (31 जनवरी) खत्म हो रही है। संभावना है तब तक पुलिस कई चेहरों को बेनकाब कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed