{"_id":"982777f301135729cf7e54d93f771475","slug":"police-not-taken-any-action-on-molestation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के बाद दौड़ाकर पीटा था, दो घंटे में छूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के बाद दौड़ाकर पीटा था, दो घंटे में छूटे
अमर उजाला, लक्सर
Updated Wed, 13 Aug 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर के एक स्कूल में छात्रा और उसके तीन भाइयों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हिरासत में लिए गए दो छात्रों को पुलिस ने दो घंटे बाद ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर कॉलेज प्रशासन ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रा के परिजनों ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर था पीटा
मंगलवार को केवी इंटर कालेज में एक गांव निवासी छात्रा के साथ कुछ छात्रों ने छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने आये छात्रा के तीन भाइयों और छात्रा को भी आरोपी छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था।
विज्ञापन
पुलिस ने दो छात्रों को इस सिलसिले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
नाबालिग हैं आरोपीः पुलिस
छात्रा के परिजनों ने पुलिस पर मामले को हल्के में लेने का आरोप लगाया है। उधर, कोतवाल बीके शर्मा का कहना है कि जो छात्र हिरासत में लिए गए थे, वे नाबालिग हैं। अभी मामले की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, छात्रा के पिता और कई ग्रामीणों ने कालेज के प्रधानाचार्य जेपी सिंह से मुलाकात की और घटना को लेकर आक्रोश जताया।
अभी तक कॉलेज स्तर से भी आरोपी छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई। प्रधानाचार्य ने उन्हें शीघ्र कार्रवाई करने और शिक्षकों की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया।