{"_id":"0881fbeb7edd83723b4fd7a97144ac38","slug":"police-not-filed-case-against-incharge-ranger","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी रेंजर की गिरफ्तारी से बच रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रभारी रेंजर की गिरफ्तारी से बच रही पुलिस
देहरादून/ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी पार्क की चीलावाली रेंज के प्रभारी रेंजर देवेंद्र बौड़ाई की गिरफ्तारी से पटेलनगर थाना पुलिस बच रही है। मारपीट के बाद चौथे दिन भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, जबकि एसएसपी केवल खुराना ने घटना के दिन 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता एलपी थपलियाल का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर प्रभारी रेंजर को नहीं पकड़ रही है। इसके पीछे भाजपा के एक नेता के दबाव की बात भी कही जा रही है। थपलियाल ने कहा कि प्रभारी रेंजर रोजाना वन विभाग के वाहन से घर और कार्यालय आ-जा रहा है, लेकिन पुलिस आंखें बंद किए हुए है।
विज्ञापन
उस पर मुकदमे से प्रभारी रेंजर का नाम हटाने के लिए समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। थपलियाल ने कहा कि ऐसे में कानून व्यवस्था पर कैसे विश्वास किया जाए।
विज्ञापन
खांड़गांव प्रकरण में भी दोषी है प्रभारी रेंजर
राजाजी पार्क के चीलावाली का प्रभारी रेंजर देवेंद्र बौड़ाई खांड़गांव प्रकरण में भी दोषी पाया गया था। मामले की जांच अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एसके दत्ता ने की थी। बौड़ाई के अलावा चार अन्य अधिकारी भी मामले में दोषी पाए गए, लेकिन वन विभाग और शासन स्तर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुइ है। हैरत की बात यह है कि वन विभाग पूरी ताकत से रेंजर को बचाने में जुटा है।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें