फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police is busy, alert yourself

पुलिस ‘व्यस्त’ है, अपराधियों से खुद निपटें

Mon, 29 Jul 2013 11:05 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
police is busy, alert yourself

मोबाइल फोन पर अकसर ‘इस रूट की लाइनें व्यस्त हैं...’ का संदेश कॉल करने वाले को सुनाई देता है। लेकिन, अगर ऐसी हालत अपराध के मामलों में भी आ जाए तो जनता क्या करे? कुछ यही स्थिति शनिवार देर रात नेहरू कालोनी के जी और एच ब्लाक के लोगों की रही।

विज्ञापन


100 नंबर व्यस्त मिले

नशेड़ियों के हंगामे के बाद पहले तो थाने का नंबर, 100 नंबर व्यस्त मिले। किसी तरह थाना इंचार्ज से बात हुई भी तो स्टाफ कम होने का हवाला दिया गया। लोग इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। आखिर नशेड़ी खुद ही गए तो लोगों को नींद नसीब हुई।
विज्ञापन


शनिवार रात 11:30 बजे नेहरू कालोनी स्थित जी और एच ब्लाक के बीच नशे में धुत 10-12 युवक पहुंचे और झगड़ने लगे। शोरगुल की आवाज सुन आसपास के लोग घरों से बाहर तो आए, लेकिन युवकों के बीच जाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के लिए 100 नंबर मिलाया तो नंबर व्यस्त मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू कालोनी थाने का लैंडलाइन नंबर खराब था। इसके बाद एसएसपी कैंप कार्यालय में सूचना दी गई, तो वहां से वायरलेस पर नेहरू कालोनी थाने सूचना फ्लैश की गई। इसके बावजूद कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं आया।


फोर्स की कमी पर पल्ला झाड़ लिया
काफी देर इंतजार के बाद लोगों ने प्रभारी थाना इंचार्ज अरविंद को फोन मिलाया, लेकिन उन्होंने भी फोर्स की कमी पर पल्ला झाड़ लिया। सूचना के आधे घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची, जबकि युवक इस बीच निकल गए। उधर, एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि नेहरू कालोनी का मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed