आखिर महिला ने महिला के साथ क्यों किया ऐसा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत से एक युवती किसी महिला के बहकावे में आकर ट्रेन में बैठकर हरिद्वार पहुंच गई। युवती हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस को मिलीं। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को उन्हें सौंप दिया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे बस स्टैंड पर एक युवती किसी का इंतजार कर रही थी। उसके मोबाइल पर बार-बार किसी की कॉल आ रही थी, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रही थी।
वहां तैनात पुलिस को शक हुआ और युवती से वहां पर खड़े होने का कारण पूछा, कोई जवाब न देने पर पुलिस उसे मायापुर चौकी ले आई। युवती ने अपना पता गांव मनकमाजरी तहसील गनौर जिला सोनीपत बताया।
रास्ते में मिली थी उसे अजनबी महिला
युवती ने बताया कि वह अपनी बुआ के यहां से अपने गांव जा रही थी। रास्ते में उसे एक महिला मिली। महिला उसे अपने साथ ट्रेन में बैठा लिया।
उसके साथ कुछ खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। सुबह जब होश आया तो ट्रेन सहारनपुर पहुंच चुकी थी। वहां पर उसने सोनीपत जाने के लिए पूछा तो उसे किसी ने सामने खड़ी ट्रेन बता दी और वह उस ट्रेन में बैठकर हरिद्वार पहुंच गई।
नगर कोतवाली प्रभारी पीसी मठपाल ने बताया कि युवती के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। आस पास के लोगों यही बात कहते रहे कि आखिर एक महिला किसी दूसरी महिला के साथ कैसे ऐसा कर सकती है।