फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police found woman in haridwar

आखिर महिला ने महिला के साथ क्यों किया ऐसा?

Thu, 22 May 2014 07:32 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 22 May 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
police found woman in haridwar

हरियाणा के सोनीपत से एक युवती किसी महिला के बहकावे में आकर ट्रेन में बैठकर हरिद्वार पहुंच गई। युवती हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस को मिलीं। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को उन्हें सौंप दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे बस स्टैंड पर एक युवती किसी का इंतजार कर रही थी। उसके मोबाइल पर बार-बार किसी की कॉल आ रही थी, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रही थी।
विज्ञापन


वहां तैनात पुलिस को शक हुआ और युवती से वहां पर खड़े होने का कारण पूछा, कोई जवाब न देने पर पुलिस उसे मायापुर चौकी ले आई। युवती ने अपना पता गांव मनकमाजरी तहसील गनौर जिला सोनीपत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में मिली थी उसे अजनबी महिला

police found woman in haridwar

युवती ने बताया कि वह अपनी बुआ के यहां से अपने गांव जा रही थी। रास्ते में उसे एक महिला मिली। महिला उसे अपने साथ ट्रेन में बैठा लिया।

उसके साथ कुछ खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। सुबह जब होश आया तो ट्रेन सहारनपुर पहुंच चुकी थी। वहां पर उसने सोनीपत जाने के लिए पूछा तो उसे किसी ने सामने खड़ी ट्रेन बता दी और वह उस ट्रेन में बैठकर हरिद्वार पहुंच गई।

नगर कोतवाली प्रभारी पीसी मठपाल ने बताया कि युवती के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। आस पास के लोगों यही बात कहते रहे क‌ि आखिर एक महिला किसी दूसरी महिला के साथ कैसे ऐसा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed