फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police first says murder now suicide

तो अब हत्या को आत्महत्या बताने लगी पुलिस

Fri, 31 Jan 2014 10:03 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Fri, 31 Jan 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
police first says murder now suicide

रुड़की क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव निवासी रोहित की मौत एक दिन बाद ही पुलिस को आत्महत्या लगने लगी है।

विज्ञापन


पढ़ें, धर्मनगरी में दिल्ली से आती थीं कॉलगर्ल

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अपने सुर बदल दिए हैं। शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही जा रही है।

खेत में पड़ा मिला था शव
बुधवार की शाम खेत पर गन्ना काटने गए रोहित का शव बृहस्पतिवार की सुबह खेत में पड़ा मिला था। उसके कान के पास गोली लगने का निशान था।

पढ़ें, नाबालिग से किया था रेप, 10 साल की जेल
विज्ञापन


कल पुलिस इस मामले में तीन से अधिक हत्यारों के शामिल होने तथा युवक को बंधक बनाकर मौत के घाट उतारे जाने के कयास लगा रही थी लेकिन आज मामले को आत्महत्या बताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही दिन में पुलिस के सुर कैसे बदल गए यह बात किसी को भी समझ नहीं आ रही है।

तो कहां गया तमंचा
थानाध्यक्ष गिरीश शर्मा का कहना है कि घटनास्थल पर मिले सुराग आत्महत्या की तरफ ही इशारा कर रहे हैं। उनके अनुसार ग्रामीणों ने रोहित के तनाव में होने की बात कही है।

पढ़ें, दून की ताशी-नुंग्शी ने फतह की अकाकागुआ चोटी

इससे लग रहा है कि संभवतया उसने खुद ही गोली मारी हो। लेकिन यदि ऐसा है तो मौके पर तमंचा नहीं मिलना सवाल खड़े कर रहा है। तमंचा कहां गया इसका पुलिस कोई जवाब नहीं दे रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं मृतक के पिता महक सिंह ने इस मामले की गहनता से जांच कराने की मांग पुलिस से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed