फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police expose sex racket in haridwar during kanwar yatra

जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिले आठ महिलाओं के साथ छह युवक

Mon, 17 Jul 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 17 Jul 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
police expose sex racket in haridwar during kanwar yatra
sex racket busted

धर्मनगरी हरिद्वार में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पूछताछ में पता लगा है कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली, पश्चिम बंगाल और यूपी से कॉलगर्ल्स बुलाई गई थी। तहकीकात में कई सनसनीखेज बातें उजागर हुई हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने आठ कॉल गर्ल, दो गेस्ट हाऊस संचालक और तीन ग्राहक दबोच लिए। होटल के काउंटरों से ही शक्तिवर्द्धक दवाईयां और अन्य सामान बरामद हुआ है। 

दरअसल, बीते रोज शाम को मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने श्रवणनाथ नगर के सिंधु गेस्ट हाऊस एवं स्मृति गेस्ट हाऊस में दबिश दी। इस दौरान गेस्ट हाऊस में घुसते ही अंदर का नजारा काफी चौंकाने वाला था।

विज्ञापन
Trending Videos

आठ कॉलगर्ल्स के साथ चार ग्राहक आपत्तिजनक हालत में मिले

police expose sex racket in haridwar during kanwar yatra
sex racket busted - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने गेस्ट हाऊस से आठ कॉल गर्ल पकड़ ली जबकि चार ग्राहक भी रंगे हाथ धरे गए। पुलिस ने जब गेस्ट हाऊस के रिसेप्शन खंगाले तब कंडोम, शक्तिवर्द्धक दवाईयां भी बरामद हुई। पुलिस ने गेस्ट हाऊस संचालकों को भी धर दबोचा। 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिस्मफरोशी का धंधा कर रही ये महिलाएं गोरखपुर यूपी,उत्तम नगर दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मिस्सरपुर कनखल और नेपाल की रहने वाली है। ग्राहकों के नाम बारहवीं के छात्र नितिन पुत्र विजेंद्र निवासी गांव धनपुरा, साठ वर्षीय बुजुर्ग जगराम सैनी पुत्र ढोल सिंह निवासी दुर्गा एनक्लेव देहरादून, सतेंद्र पुत्र करण सिंह निवासी लक्सर, अमित पुत्र श्याम सिंह निवासी अकौढा लक्सर, स्मृति गेस्ट हाऊस संचालक जितेंद्र पुत्र खीम सिंह निवासी सहस्त्रधारा देहरादून एवं सिंधु गेस्ट हाऊस के संचालक रमेश पुत्र छोटे लाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ़ ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देह व्यापार एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। महिलाएं पिछले कई दिन से यहां रहकर जिस्मफरोशी कर रही थी। दिल्ली की एक महिला एक ग्रुप की सरगना है। 

विज्ञापन

कांवड़ के लिए बुलाई थी कॉल गर्ल

police expose sex racket in haridwar during kanwar yatra
sex racket expose

दिल्ली की रहने वाली महिला ने ही कॉल गर्ल बुलाई थी। पुलिसिया पूछताछ में कबूला कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिस्मफरोशी का धंधा बेहतर चलता है इसलिए इतनी कॉल गर्ल बुला ली थी। भीड़ होने के चलते ग्राहक आसानी से मिल जाते है। ये एक ग्राहक से पांच सौ रूपए चार्ज करती थी।       

श्रवणनाथ नगर में कुकुरमुत्तों की तरह फैले गेस्ट हाऊस चकलाघर की तर्ज पर इस्तेमाल हो रहे है।अभी एक सप्ताह पूर्व भी एक होटल में से कई कॉल गर्ल पुलिस के हत्थे चढ़ी थी तब भी एक होटल संचालक ने दूसरे होटल संचालक की पोल खोली थी। लेकिन उस होटल में प्रेमी जोड़े मिले थे जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed