फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police expose another name belongs of cyber attack in dehradun

देहरादून में साइबर अटैक करने वाला J&K में भी रह चुका है वांटेड

Thu, 03 Aug 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Thu, 03 Aug 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
police expose another name belongs of cyber attack in dehradun
साइबर अटैक - फोटो : SELF

साइबर क्रिमिनल के चौथे साथी के रूप में प्रवीण की पहचान हुई है। वह डुप्लीकेट एटीएम कार्ड तैयार कर गैंग को उपलब्ध कराता था। वह जम्मू-कश्मीर के लेह से एटीएम क्लोन में जेल जा चुका है। 

विज्ञापन


इसी बीच सरगना रामबीर के दो साथियों को पुलिस दिल्ली से उठाकर लाई है, जिनकी संलिप्तता के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन


साइबर  गैंग में शामिल चेहरे धीरे-धीरे बेनकाब हो रहे हैं। सही तस्वीर तो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ पाएगी। इस मामले में पुलिस को सरगना रामबीर के अलावा जगमोहन और सुनील की तलाश है। इसी बीच विवेचना में एक और की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि चौथे आरोपी के रूप में प्रवीण कुमार का नाम सामने आ रहा है। सरगना रामबीर एटीएम डाटा चोरी कर प्रवीण को उपलब्ध कराता है। उस डाटा के आधार पर प्रवीण ही डुप्लीकेट एटीएम कार्ड तैयार करता है।


इन्हीं डुप्लीकेट एटीएम कार्ड के जरिये ये खातों से रकम उड़ाते हैं। पुलिस को यह भी पता चला है कि प्रवीण ऐसे ही मामले में लेह में पकड़ा गया था। इधर पुलिस रामबीर के दो साथियों को भी दिल्ली से पकड़ कर लाई है। एसटीएफ के अलावा पुलिस की कई टीमें उनसे पूछताछ कर चुकी हैं, मगर अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed