{"_id":"edf1b36afffc43a6329ec42acf31c1ce","slug":"police-claim-prevent-defeats-left-accused-to-surrender","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के दावे से मजबूत 'गुंडों' के हौसले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के दावे से मजबूत 'गुंडों' के हौसले
अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 23 Sep 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही हत्याकांड और डकैती के आरोपियों को सरेंडर करने से रोकने का पुलिस का दावा धरा रह गया। आरोपी मारूफ ने शनिवार को मुजफ्फरनगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
अब पुलिस किरकिरी से बचने के लिए उसे बी वारंट पर रुड़की लाने की तैयारी कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में डा. हिना खरे के आवास पर 14 अगस्त की रात बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सिपाही को गोली मार दी थी
इसी दौरान पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें बदमाशों ने गंगनहर कोतवाली के चेतक पर तैनात सिपाही को गोली मार दी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पढें, भारी पड़ी मस्ती, 'लड़की' पैसे न चुकाने पर भड़की
इस मामले का पुलिस ने कुछ दिन बाद खुलासा करते हुए सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि वारदात में शामिल रहे चार आरोपी फरार थे।
दावे की हवा निकली
पुलिस आरोपियों का सरेंडर करने से रोकने का दावा कर रही थी। लेकिन मारूफ ने पुलिस के इस दावे की हवा निकाल दी। आरोपी मारूफ निवासी अंबेहटा थाना देवबंद ने शनिवार को पुराने मामले की जमानत तुड़वाकर मुजफ्फरनगर की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
पढें, महिलाओं से मंहत ने की 'द्विअर्थी' बातें, हंगामा
गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीएस भंडारी ने बताया कि आरोपी मारूफ का बी वारंट हासिल कर लिया है। शीघ्र ही रुड़की जेल लाया जाएगा।
फरार मेहताब के घर की होगी कुर्की
इस मामले में मारूफ के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। किरकिरी से बचने के लिए पुलिस ने वारदात में शामिल रहे मेहताब के घर कुर्क कार्रवाई करने के लिए वारंट हासिल कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी डीएस भंडारी ने बताया कि मेहताब के घर कुर्क वारंट चस्पा किया जाएगा। इसके लिए जल्द एक टीम अंबेहटा जाएगी।
पढें, हैवान! कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरू
बरामद माल की डाक्टर ने की पहचान
लारा गिरोह ने डाक्टर के घर से जो माल लूटा था, उसे डाक्टर हिना खरे ने पहचान लिया है। 27 अगस्त को पुलिस ने गिरोह के सरगना अफजाल उर्फ लारा और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन, कंगन और अन्य जेवरात बरामद करने का दावा किया था। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से बरामद हुए माल की डाक्टर ने पहचान की है। डाक्टर ने बताया कि यह वही सामान है जो उनके घर से लूटा गया था।