{"_id":"2651d2d4678ed2316ad023160ad71e13","slug":"mehent-use-dual-meaning-words-with-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से मंहत ने की 'द्विअर्थी' बातें, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं से मंहत ने की 'द्विअर्थी' बातें, हंगामा
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 22 Sep 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के कनखल में डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ महंत को द्विअर्थी संवाद करना महंगा पड़ा।
विज्ञापन
महंत के रवैये से भौच्चकी कार्यकर्ताओं ने कनखल थाने पहुंचकर हंगामा काटा। शिकायत पर पुलिस महंत को थाने ले आई।
पढें,...'डॉक्टर' साहब ने उतारी तस्वीरें, दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इन दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को कनखल की दो कार्यकर्ता तिलभांडेश्वर मंदिर परिसर में पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में महंत
आरोप है कि वहां मंदिर के एक महंत ने उनके साथ द्विअर्थी बातें करनी शुरू कर दी। पहले तो महिलाएं सकपका गई बाद में उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ देर में आस-पास प्रचार कर रही महिला कार्यकर्ता भी मंदिर पहुंच गई।
पढें, शर्मनाक! नेत्रहीन लड़की से किया दुष्कर्म का प्रयास
उन्होंने भी विरोध किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को एकत्रित कर कनखल थाने पहुंच गई और बवाल काटना शुरू कर दिया। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस महंत को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई।
समझौते के प्रयास
तीन घंटे तक थाने में कार्यकर्ता संत के खिलाफ कार्रवाई की मांग को हंगामा करती रहीं। सूचना पर आला अफसर भी पहुंच गए।
पढें, रामदेव की 'बेइज्जती' पर ब्रिटिश हाईकमीशन को पत्र
थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि शिकायत पर महंत को हिरासत में लिया है। अभी तक लिखित शिकायत नहीं आई है। देर शाम तक समझौते के प्रयास चल रहे थे।