फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police caught two missing girl

एक को मिल गई दुल्हन, दूसरे को मिली जेल

Tue, 22 Apr 2014 06:53 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 22 Apr 2014 06:53 PM IST
विज्ञापन
police caught two missing girl

उत्तराखंड की चाकीसैण तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गायब दो चचेरी बहनों के पौड़ी से मिलने के दूसरे दिन मामले में नया मोड़ आ गया।

विज्ञापन


पढ़ें, इस मैदान से होकर जाता है टिहरी की जीत का रास्ता

दोनों बहनों के साथ क्षेत्र के ही दो युवक भी पकडे़ गए थे जिसमें एक युवती और युवक ने आपस में शादी करने की बात कही है जिसके चलते उसको छोड़ दिया गया जबकि नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एक महीने पहले हुए थे लापता
एक महीने पहले चाकीसैंण तहसील के अंतर्गत एक गांव की दो युवतियां घर से लापता हो गई थीं जिसमें एक नाबालिग थी। सोमवार को राजस्व पुलिस ने दोनों लड़कियों को क्षेत्र के दो युवकों के साथ पौड़ी से पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, सेना की फायरिंग रेंज से दहशत में ग्रामीण

उनको मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। चाकीसैंण के प्रभारी तहसीलदार रामचरण ने बताया कि पकड़े गए युवक में से एक युवक और युवती ने कोर्ट में आपस में शादी करने की बात कही।

दुराचार के आरोप में भेजा जेल
बालिग होने पर कोर्ट ने उनको छोड़ दिया जबकि नाबालिग के साथ पकड़े गए आरोपी युवक कुंदन को अपहरण और दुराचार के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed