फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police careless in laadli murder case.

लाडली हत्याकांडः अपराध को दबाने की कोशिश में पुलिस

Tue, 09 Dec 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 09 Dec 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
police careless in laadli murder case.

अपराध दबाने से नहीं दबता बल्कि सुलझाने से सुलझता है लेकिन यह बात हल्द्वानी पुलिस के गले नहीं उतरती।

विज्ञापन


पुलिस ने बरती कोताही
सात साल की लाडली की निर्ममता से दुराचार के बाद हत्या के मामले में पुलिस शुरू से लापरवाही बरत रही है। मसलन घटना के बाद परिवार की बातों पर यकीन नहीं करना, साक्ष्य को इकट्ठा करने में कोताही बरतना आदि शामिल है।

इसी का नतीजा था कि लाडली के साथ गैंगरेप के पांच दिनों बाद गौलापार जंगल में लाश मिली। अभियुक्तों को पकड़ने के लिए एसटीएफ को बुलाना पड़ा। समझा जाता है कि अब वरिष्ठ अधिकारी भी लापरवाही पर पर्दा डालने में लगे हैं। सीएम की घोषणा के दस दिन बाद तक अपर सचिव जांच की खानापूर्ति पूरी नहीं कर सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 28 नवंबर को लाडली के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि घटना के बाद ही लाडली के ताऊ ने उस डंपर चालक को पकड़ लिया था जिसे गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ को पंजाब तक दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस ने घटना के दिन ताऊ के कहने पर डंपर चालक को नहीं पकड़ा और नहर के पानी में बच्ची को ढूंढती रही। तमाम बातों को सुनकर सीएम ने लापरवाही की जांच के लिए अपर सचिव को निर्देश दिए।

दस दिनों में सीबीआई भी लापरवाही की जांच पूरी कर सकती है लेकिन प्रशासनिक जांच अभी पूरी नहीं हुई। क्योंकि यह मामला किसी वरिष्ठ नेता या ब्यूरोक्रेट से जुड़ा नहीं था। घटना एक आम बिटिया से जुड़ी है।

यही कारण रहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने लापरवाही के आरोप में एक पुलिसकर्मी को भी दंडित नहीं किया। ये ऐसे अधिकारी हैं जो बाहर कुछ और अंदर पूरे सिस्टम को खराब करने के आदी रहे हैं।

एक सप्ताह बाद आएगी डीएनए रिपोर्ट
लाडली हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही के चलते मौके से फुट और फिंगर प्रिंट नहीं मिल सके। एसएसपी के पहुंचने पर पुलिस ने घेरा बनाया, मगर तब तक काफी लोग घटनास्थल पहुंच चुके थे।


इधर, फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दयाल शरण का कहना है कि मामले में अहम साक्ष्य बनी डीएनए रिपोर्ट एक सप्ताह बाद नैनीताल पुलिस को देहरादून से उपलब्ध होगी। लाडली हत्याकांड के तीनों आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने कुछ जानकारियां हासिल की हैं, लेकिन अभी भी ठोस सबूत नहीं हैं।

नैनीताल जेल में बंद आरोपियों के ब्लड सैंपल लेने के बाद फोरेंसिक टीम और मुकदमे के विवेचक ने घटनास्थल के साक्ष्यों को देहरादून लैब भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed