{"_id":"91486c95eb0aab0c1b2f801939ff109f","slug":"police-arrests-incharge-ranger","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार प्रभारी रेंजर गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिरकार प्रभारी रेंजर गया जेल
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने वाले प्रभारी रेंजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
राजाजी पार्क के चीलावाली रेंज के प्रभारी रेंजर देवेंद्र दत्त बौड़ाई, उनके बेटे शोभित बौड़ाई व एसजीआरआर पीजी के छात्र नेता भजन सिंह रावत ने कुछ दिन पहले एमडीडीए परिसर में आरटीआई कार्यकर्ता एलपी थपलियाल पर डंडों और राड से हमला कर दिया था। वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
घर से किया गिरफ्तार
घायल थपलियाल ने इस संबंध में पटेलनगर थाने में तीनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शोभित बौड़ाई व छात्र नेता भजन सिंह रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार रात को पटेलनगर पुलिस ने प्रभारी रेंजर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें