फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested wine seller at new year

नए साल पर शराबियों पर जमकर चला पुलिस का डंडा

Wed, 01 Jan 2014 10:39 PM IST
कुणाल दरगन/अमर उजाला, हरिद्वार
कुणाल दरगन/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 01 Jan 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
police arrested wine seller at new year

हरिद्वार में सीओ सदर राजेश भट्ट ने नए साल की पूर्व संध्या पर निर्धारित समय के बाद भी शराब उपलब्ध कराने पर शिवालिक नगर के अंग्रेजी शराब के ठेके पर छापा मारा।

विज्ञापन


ग्राहकों को शराब उपलब्ध करा रहे दो सेल्समैन का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। उधर, शराब के नशे में चूर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूचना मिलने पर की कार्रवाई
नववर्ष से पूर्व देर रात ग्राहक को निर्धारित समय के बाद भी शराब उपलब्ध कराने की सूचना पर सीओ सदर शिवालिक नगर के अंग्रेजी शराब के ठेके पर पहुंचे।

सीओ ने ठेके में बनी खिड़की से शराब उपलब्ध करा रहे दो सेल्समैन लालमणि व नाथीराम को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों को भी खदेड़ दिया।
विज्ञापन


कर दिया चालान
सीओ ने बताया कि सेल्समैन का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। उधर, शिवालिक नगर में बसपा कार्यालय के समीप बाइक सवार दो युवक नशे में धुत मिले।

कोतवाली प्रभारी महेश चन्द्र जोशी ने बताया कि युवक बाइक चलाने की स्थिति में भी नहीं थे। कोतवाल ने बताया कि गांव रानीपुर निवासी मनोज त्यागी व रईस का शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में चालान कर बाइक सीज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब तस्कर गिरफ्तार
सिडकुल चौकी पुलिस ने अंग्रेजी व देसी शराब ले जा रहे एक तस्कर दबोच लिया। चौकी प्रभारी मनोज नैनवाल ने बताया कि गांव रावली महदूद के समीप बाइक सवार मोहम्मद आमिर पुत्र इरशाद निवासी गांव सलेमपुर को पकड़ा गया।

इनके कब्जे से अंग्रेजी व देशी शराब के 96 पव्वे बरामद हुए। बताया कि नववर्ष पर बेचने के लिए शराब ले जाई जा रही थी।

देसी शराब समेत एक दबोचा
पुलिस ने विकास पुत्र नपेन्द्र निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर को 96 पव्वे देसी शराब के साथ पकड़ लिया। आरोपित का संबधित धारा में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed