फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested two men for inter state vehicle theft

यूपी, उत्तराखंड और केरल तक में उत्पात मचाने वाले बदमाश गिरफ्तार, चल रहे थे वांटेड

Tue, 26 Sep 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 26 Sep 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
police arrested two men for inter state vehicle theft
arrested

यूपी, उत्तराखंड और दक्षिण भारत में केरल तक में उत्पात मचाकर लोगों की नाक में दम करने वाले एक गिरोह के दो सदस्य रुड़की में गिरफ्तार हुए हैं। इनकी वारदातों ने पुलिस को परेशान कर रखा था...

विज्ञापन


अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह रुड़की पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गिरफ्तार किए गए गिरोह के दो सदस्यों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं केरल के नंबरों की 18 बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है। वहीं गिरोह का एक तीसरा सदस्य रेलवे की चोरी के मामले में मुरादाबाद जेल में बंद है।
विज्ञापन


मंगलवार को सीओ स्वपन किशोर ने गंगनहर कोतवाली में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि बढ़ते हुए अपराधों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थें। जिसके चलते सोमवार को बीएसएम तिराहे पर चेकिंग के दौरान एसएसआई चंद मोहन ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ दो बाइक सवार युवकों को रोका, लेकिन युवक मौके पर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने सुमित उर्फ बिल्लू पुत्र विनोद निवासी बालूपुर थाना झबरेड़ा हरिद्वार एवं सौराज पुत्र धर्मपाल निवासी गांव मोलना थाना झबरेड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 18 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार तीन लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed