{"_id":"5719276c4f1c1b8a728b4b01","slug":"police-arrested-thief-with-stolen-things","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे के खर्च और नशे की लत ने बना दिया चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमे के खर्च और नशे की लत ने बना दिया चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लेमेंटटाउन पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुराने मुकदमे की पैरोकारी के खर्च और नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करता था।
विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के भारूवाला निवासी ओमप्रकाश नैथानी ने 13 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार जनवरी को वह अपने घर को बंद कर किसी काम से बाहर गए थे। वापस आए तो मकान के ताले तोड़कर नगदी और जेवरात आदि सामान चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
दिल्ली में पकड़े जाने पर आ गया दून
पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोटर्नर रोड से एजाज अहमद निवासी लद्दावाला मुजफ्फरनगर को दबोच लिया। आरोपी दिल्ली में चोरी के एक मामले में पकड़े जाने के बाद एक साल पहले देहरादून आ गया था।
विज्ञापन
आजाद कॉलोनी में पल्लेदारी करने के साथ चोरी भी करता था। उसने नैथानी के घर से नगदी, जेवर, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि चोरी कर लिया था। एसओ नरेश राठौड ने बताया कि आरोपी ने नौ अप्रैल को एक मोबाइल शाप में चोरी करने की बात स्वीकार की है। निशानदेही पर 6970 रुपये के अलावा, मोबाइल आदि सामान बरामद कर लिया गया है।