{"_id":"575c7a4c4f1c1b0e369c558c","slug":"police-arrested-suspected-man-before-ima-pop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए पीओपी के पहले पकड़ा गया संदिग्ध, घंटों पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएमए पीओपी के पहले पकड़ा गया संदिग्ध, घंटों पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 12 Jun 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
आईएमए की पासिंग आउट परेड (पीओपी) की सतर्कता के बीच शुक्रवार देर रात पुलिस और खुफिया तंत्र ने एक तमिल युवक को संदिग्ध मानकर हिरासत में ले लिया। घंटों पूछताछ के बाद यह साफ हुआ कि युवक घर से भागकर यहां पहुंचा है।
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर पुलिस और खुफिया तंत्र ने प्रेमनगर क्षेत्र में बेहद सतर्कता बरती थी। इसी दौरान एक संदिग्ध तमिल युवक को हिरासत में लिया गया। तमिल के अलावा वह फर्राटेदार अंग्रेजी भी बोल रहा था। संदिग्ध मानकर उससे कड़ी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
तमिलनाडु का रहने वाला है युवक
युवक का कहना था कि वह घर से भागकर आया है और गलत ट्रेन में सवार होकर दून पहुंच गया। तमिलनाडु स्थित आवास से जांच पड़ताल कराई गई तो उसके बयान की पुष्टि हुई। युवक की पहचान एल. गनाना सेलवम (22) निवासी ओल्ड अन्ना नगर, तमिलनाडु के रूप में हुई।
विज्ञापन
एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि अब तक की जांच पड़ताल में तमिल युवक की किसी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्तता नहीं पाई गई है। बीकॉम का यह छात्र 45 दिन पहले घर से भागकर आया था। युवक के परिजनों को बुलाया गया है, ताकि उसे सुपुर्द किया जा सके।