{"_id":"de5c11676ac7550e9f7f965bb5dbb2a3","slug":"police-arrested-robbers-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराती बनकर शादी में घुसे, पहुंच गए 'ससुराल'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाराती बनकर शादी में घुसे, पहुंच गए 'ससुराल'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 Apr 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई में सूबेदार के घर डकैती डालने वाले बदमाश बाराती बनकर दून पहुंचे, लेकिन शादी स्थल पहुंचने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
सभी डकैत उत्तराखंड शामली जिले के बावरिया गिरोह से हैं। इस गिरोह के निशाने पर उत्तराखंड हमेशा से रहा है। डकैती, चेन लूट में दर्जनों अपराधी शामिल रहे हैं।
उत्तराखंड के कई इलाकों में है इसकी पैठ
सेलाकुई डकैती में फिर बावारिया गिरोह की करतूत उजागर हुई। शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र में बावरिया जाति के 12 से अधिक गांव हैं।
अपराध की राह से उतार उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने की तमाम कोशिशें हुईं। काफी लोग सुधर भी गए, लेकिन एक वर्ग बाज नहीं आया। उत्तराखंड के कई हिस्सों में इसके अपराधियों की पैठ है।
विज्ञापन
पुलिस के निशाने पर थे
सेलाकुई में सूबेदार के यहां डकैती डालने वाले अहमदगढ़ के राजेंद्र, श्यामलाल, फुगाना के राहुल, रंगाना के फुल्लू और जोगेंद्र उर्फ जुगनू इलाके के एक युवक की शादी में शरीक होने दून आए थे।
विज्ञापन
पुलिस पहले से ही उन पर नजरें गड़ाए थी। दून सीमा में घुसते ही इन बाराती रूपी बदमाशों को ‘ससुराल’ यानी जेल तक पहुंचा दिया।