{"_id":"9044722c22d15a3120217a25e015e2cb","slug":"police-arrested-mobile-snatcher","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर का मोबाइल लूटने वाला गैंग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियर का मोबाइल लूटने वाला गैंग गिरफ्तार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 05 Jan 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में निजी कंपनी में इंजीनियर से मोबाइल लूटने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों से मोटरसाइकिल और लूट का मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
युवक नशे के आदी हैं और नशा खरीदने के लिए ही मोबाइल की लूट की थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल सीज कर ली है।
महिला को भी लूटने की कोशिश
प्रेमनगर क्षेत्र में 2 जनवरी को बाइक सवार तीन युवकों ने नितिन गुप्ता पुत्र वेदप्रकाश गुप्ता निवासी स्मिथनगर से मोबाइल लूट लिया था। नितिन गुड़गांव निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
उसी दिन युवकों ने एक महिला को धक्का देकर मोबाइल लूटने की कोशिश की। लेकिन छीनाझपटी में महिला का मोबाइल कहीं गिर गया था।
शनिवार को प्रेमनगर चौकी प्रभारी आरएस खोलिया की टीम ने तीनों युवकों सचिन मैठाणी पुत्र गंगाप्रसाद, शिवेंद्र नेगी पुत्र नरेंद्र नेगी और देवेज मारवाह उर्फ अनमोल पुत्र संजय मारवाह सभी निवासी झिब्बरहेड़ी पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दुकान में करते हैं काम
तीनों 20 से 22 साल की उम्र हैं। शिवेंद्र नेगी मर्चेंट नेवी में डैक कैडेट की नौकरी छोड़कर आया है। फिलहाल तीनों प्रेमनगर में ही अलग-अलग दुकानों में काम करते हैं।
और भी मिल सकते हैं सुराग
पुलिस मोबाइल लूट की अन्य घटनाओं के बारे में भी आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है। मोटरसाइकिल के असली मालिक के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।