{"_id":"593fb68f866419625d8b4688","slug":"police-arrested-five-people-for-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोने को असली बताकर लोगों को ऐसे लगाते थे चूना, सुनेंगे तो यकीन नहीं करेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली सोने को असली बताकर लोगों को ऐसे लगाते थे चूना, सुनेंगे तो यकीन नहीं करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार पुलिस ने नकली जेवर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर इसके पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सात किलोग्राम नकली जेवर बरामद हुए हैं। दिल्ली के नंबर वाली दो मोटरसाइकिलें भी उनसे बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में तीन महिलाएं हैं। ये सभी लोग गाजियाबाद और दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा ने बताया कि एक दिन पहले गोखले मार्ग निवासी यतेंद्रपाल सिंह चौधरी पुत्र राजेंद्र सिंह ने पुलिस को तीन महिलाओं और दो पुरुषों द्वारा ठगी किए जाने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
उसका कहना था कि आरोपी उसकी दुकान में आए और चांदी का सामान बेचने की बात कही। यतेंद्र चौधरी ने सस्ते के चक्कर में उक्त जेवर पांच हजार रुपये में उन लोगों से खरीद लिए। बाद में पता चला कि जेवर नकली थे।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने बताए गए हुलिए के आधार वाले तीन महिलाओं और दो पुरुषों को दो मोटरसाइकिलों पर सवार आते देखा तो उन्हें रोका गया। उनके कब्जे से सात किलोग्राम सफेद और पीली धातु के जेवरात बरामद किए गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पांचों आरोपी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान अमित गौतम पुत्र संतलाल और उषा पत्नी संतलाल (मां-बेटे) निवासी बी-7/15 बलराजनगर थाना लोनी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, सुरेंद्र सिंह पुत्र छोटे लाल निवासी मकान नंबर-35 गली नंबर-एक, ब्लाक-ए, मुकुंद विहार थाना करावलनगर दिल्ली, कमलेश उर्फ सविता पत्नी सेलु निवासी गली नंबर-एक जौहरीपुर जैन कालोनी थाना करावलनगर दिल्ली और संगीता पत्नी टेकचंद निवासी गली नंबर एक, गंगा विहार थाना गोकुलपुरी दिल्ली के रूप में हुई है।