फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police arrested drug smuggler from ambulance

हूटर बजाते हुए सड़क पर दौड़ रही थी एंबुलेंस, अंदर मिला नशे का सामान

Tue, 28 Jun 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 28 Jun 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
police arrested drug smuggler from ambulance
police arrested drug smuggler from ambulance - फोटो : amar ujala

नशे के काले कारोबार में लिप्त तस्कर अब एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवा का उपयोग करने से भी नहीं चूक रहे हैं।

विज्ञापन


तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही ऐसी ही एक एंबुलेंस को कब्जे में लेकर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर हल्द्वानी के हैं। उनके कब्जे से 5.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

सोमवार को यूपी बॉर्डर पर कोतवाली पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान एंबुलेंस में तस्करों के पकड़े जाने से पुलिस भी हैरत में है।

हूटर बजाते हुए रामपुर की ओर से आ रही एंबुलेंस (यूके0जी-पीए0812) के भीतर बैठे लोगों की हरकतों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने एंबुलेंस चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक एंबुलेंस को तेजी से भगा ले जाने की कोशिश करने लगा। 
विज्ञापन

पीछा कर पुलिस ने कुछ ही दूरी पर एंबुलेंस को रोक लिया। चेकिंग की गई तो उसमें मरीज और तीमारदारों की जगह तीन  स्मैक तस्कर निकले।

बीमार बनकर लेटा हुआ था तस्कर

police arrested drug smuggler from ambulance

इनमें से एक तस्कर बीमार बनकर लेटा हुआ था, दूसरा उसके साथ बैठा था और तीसरा एंबुलेंस चला रहा था। तीनों ही स्मैक के नशे में थे।

पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम पता पटेल चौक हल्द्वानी निवासी विशाल जोशी पुत्र प्रमोद जोशी, भोटियापड़ाव हल्द्वानी निवासी विक्की वाल्मीकि पुत्र छब्बू लाल और वारसी कॉलोनी हल्द्वानी निवासी इश्तियाक पुत्र हुसैन बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत 60 हजार से अधिक आंकी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए स्मैक तस्कर लंबे समय से एंबुलेंस के जरिये मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। वे बिलासपुर के शादाब नामक व्यापारी से स्मैक लेकर आ रहे थे।

पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई वीरेंद्र रमोला, एसआई विनोद फर्त्याल, कमलेश भट्ट, सिपाही मोहन रावत, जगदीश सिंह, दीवान सिंह, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि थे।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed