{"_id":"56d9ad4b4f1c1bb4048b489f","slug":"police-arrested-cable-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल चोरी करने वाले गैंग का भंड़ाफोड़, पांच दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केबल चोरी करने वाले गैंग का भंड़ाफोड़, पांच दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी
Updated Fri, 04 Mar 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर पुलिस ने केबल चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पांच चोर दबोचे है। आरोपियों के कब्जे से केबल, सिटी ट्रांसफार्मर, तीन देसी तमंचे, धारदार हथियार और एक लग्जरी कार बरामद की है।
विज्ञापन
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात एसओ महेश जोशी ने चेकिंग के दौरान नहर पटरी पर काले रंग की लग्जरी कार रोक ली।
तलाशी लेने पर असलहा बरामद
कार में सवार रहे पांच युवकों की तलाशी लेने पर असलहा व धारदार हथियार बरामद हुए। थाने लाकर की पूछताछ में युवकों ने कबूला कि उन्होंने क्षेत्र में कई केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 45 मीटर केबल एवं एक 33 केवी का ट्रांसफार्मर बरामद कर लिया। एसएसपी के अनुसार आरोपियों के नाम राशिद पुत्र हसन अली निवासी शेरपुर जिला मुजफ्फरनगर, अविनाश पुत्र राजेंद्र निवासी गांव सिमली लक्सर, रिंकू पुत्र संजीत पुत्र उदय चंद निवासी झूजेला शिवालकलां बिजनौर, विकास पुत्र अजय कुमार निवासी रामपुर सूरजनगर मुरादाबाद एवं ब्रिजेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी गावं खेराबाद हलदौर जिला बिजनौर है। इस दौरान एसपी देहात परमेंद्र डोबाल मौजूद रहे।
विज्ञापन