{"_id":"0f4aa53432efd07ebceac2e7b5a8bf15","slug":"police-arrested-boys-for-disturbing-in-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन बुलाए मेहमान, करने लगे गलत काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिन बुलाए मेहमान, करने लगे गलत काम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 12 Feb 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर रोड स्थित स्टार क्रूज रेस्टोरेंट में शादी की सालगिरह मना रहे परिवार के कार्यक्रम में घुसे युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। फ्लोर पर महिलाओं के साथ नाचने का विरोध करने पर आरोपियों ने बदसलूकी करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
पढ़ें, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले की जांच में 'घोटाला'
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में भी पुलिस आने तक घूम-घूम कर तोड़फोड़ करते रहे। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आठ आरोपियों को दबोच लिया, जबकि कई फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
रेस्टोरेंट मालिक की शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी कुछ दिन पहले यहां खाने के बिल को लेकर तोड़फोड़ हो चुकी है।
पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़
रेस्टोरेंट के मालिक शशांक मलिक ने डालनवाला थाने में दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात रेस्टोरेंट में जाखन क्षेत्र निवासी दंपति की शादी की सालगिरह पर पार्टी थी।
महिलाओं के साथ करने लगे डांस
देर रात युवतियां और दूसरे मेहमान फ्लोर पर डांस कर रहे थे। इसी समय वसंत विहार इंजीनियर इन्क्लेव का अजय पंवार अपने दो साथियों के साथ फ्लोर पर जा पहुंचा। महिलाओं के साथ ही तीनों डांस करने लगे।
पढ़ें, बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस
मेजबानों ने हटाने की कोशिश की तो आरोपी उल्टे उलझ गए। अजय ने 14-15 दोस्तों को बुला लिया। सभी ने महिलाओं से अभद्रता और मारपीट करते हुए रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस बीच परिवार ने कॉल कर पुलिस को खबर दे दी।
चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस के पहुंचते ही आरोपी वहां से भागने लगे। मगर दौड़कर पुलिस ने आठ युवकों को दबोच लिया। इनमें अजय पंवार (31), अमित खंडूड़ी (28) भंडारी बाग, कुलदीप नेगी (26), उसका भाई संदीप नेगी (28) चुक्खुवाला, नितिन चंद आशुतोषनगर ऋषिकेश, देवेंद्र बिष्ट (28) निवासी सतपुली पौड़ी गढ़वाल, संजय थापा (28) चुक्खुवाला और मनीष भटनागर (30) इंद्रा कालोनी शामिल हैं।
पढ़ें, हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
अजय बीटेक का छात्र है। कुलदीप और संदीप का एस्लेहॉल पर रेस्टोरेंट है। देवेंद्र इसी रेस्टोरेंट में कुक है। अमित और मनीष इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।