फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested 13 people in pathribagh clash.

पुजारी से मारपीट के बाद हुए बवाल में 31 नामजद, 13 गिरफ्तार

Tue, 09 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
police arrested 13 people in pathribagh clash.
सोमवार रात पुलिस को बवालियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा था। - फोटो : AmarUjala

पुजारी मारपीट प्रकरण में सोमवार रात कारगी चौक पर जाम और पथराव मामले में पुलिस ने 31 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 13 को गिरफ्तार कर लिया। लाठीचार्ज में उपद्रवियों को भगाने के बाद आरोपियों की तलाश में देर रात तक पुलिस की दबिश चलती रही। उधर, मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को दबोच लिया गया। विरोध की आशंका के चलते कड़ी सुरक्षा में उन्हें कोर्ट तक ले जाया गया।

विज्ञापन


बता दें कि पटेलनगर के कन्हैया विहार में सोमवार सुबह कार में स्कूटी की मामूली साइड लगने के विवाद में पुजारी रविन्द्र जोशी से कुछ युवकों ने मंदिर परिसर में घुसकर मारपीट कर दी थी। इससे आक्रोशित हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को दबोच लिया था, लेकिन सोमवार रात को मुख्य आरोपी इरफान की गिरफ्तारी न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कारगी चौक पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


जाम के दौरान सादी वर्दी में आए पटेलनगर कोतवाली के कार्यवाहक निरीक्षक अरुण कुमार सैनी से प्रदर्शनकारियों का विवाद हो गया। गरमागरमी के बीच पथराव से टकराव के हालात बन गए थे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें दौड़ा दिया। उधर से पत्थर और कांच की बोतलें पुलिस पर फेंकी गई। इसी बीच मौके पर आए एसपी सिटी अजय सिंह ने कई थानों की पुलिस को लेकर उपद्रवियों को दूर तक खदेड़ कर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं गिरफ्तार आरोपी, पढ़ें पूरी सूची

police arrested 13 people in pathribagh clash.
लाठी चार्ज - फोटो : AmarUjala

पटेलनगर के एसओ अरुण कुमार सैनी ने देर रात में सरकारी कामकाज में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों से मारपीट और हेलमेट तोड़ने के मामले में 31 लोगों को नामजद कराते हुए 200 महिलाओं और पुरुषों को अज्ञात में दर्शाया था। रात भर आरोपियों की तलाश में दबिश चलती रही।

पुलिस ने 13 आरोपियों विक्रम सिंह, गुड्डू, सागर कुमार, अनुज, देवकीनंदन, राहुल निवासी कन्हैया विहार, मनीष नेगी, सुधीर कुमार निवासी कारगी चौक, राहुल राजपूत, गौरव, निवासी बंजारावाला, रोहित निवासी पथरीबाग, अमरजीत प्रजापति और नरेश निवासी माजरा को गिरफ्तार कर लिया। विरोध की आशंका के चलते सुबह से शहर भर में सतर्कता बढ़ा दी गई थी। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर
पुलिस ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने पर 13 लोगों को गिरफ्तार करने को भले ही कामयाबी मान रही हो, लेकिन पुजारी से मारपीट करने वाले इस विवाद के मुख्य आरोपी को पकड़ने में उसे अब तक नाकामी ही हाथ लगी है। उधर, मंदिर में घुसकर मारपीट करने वालेचार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। एसपी सिटी अजय सिंह ने कहा कि मारपीट करने के मुख्य आरोपी इरफान को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed