{"_id":"be29d0c8d33843d018a26f2ebfe0bc44","slug":"plumbers-turned-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लंबर निकला चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लंबर निकला चोर
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में नल ठीक करने आए प्लंबर ने मौके का फायदा उठाकर सोने की चेन और अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। उसके जाने के बाद घरवालों को चोरी का पता चला। पुलिस ने सोमवार को उसे पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पत्नी घर में अकेली थी
आईएसबीटी के पास मूलचंद इंक्लेव में गिरीश तलवार का घर है। रविवार को उन्होंने घर के नलों की मरम्मत के लिए अजबपुर खर्द निवासी गुलजार अली (32) मूल निवासी निजामवाला डोईवाला को बुलाया था। इस दौरान गिरीश तलवार की पत्नी घर में अकेली थीं।
विज्ञापन
वह किसी काम से बाहर गईं तो मौका पाकर गुलजार ने सोने की अंगूठी और चेन चुरा ली। काम खत्म कर वह अपने घर लौट गया। उसके जाने के कुछ देर बाद चोरी का पता चला। इसकी सूचना पटेलनगर थाने में दी। पुलिस ने सोमवार सुबह गुलजार को गिरफ्तार कर अंगूठी व चेन बरामद कर ली।
विज्ञापन
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें