फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   plan to blast by cylinder bomb.

‘सिलेंडर-पेट्रोल बम’ से पूरे परिवार की उड़ाने की साजिश

Sun, 30 Aug 2015 04:04 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 30 Aug 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
plan to blast by cylinder bomb.

आतंकी घटना की तर्ज पर बहादराबाद क्षेत्र के गांव बढेडी राजपूतान में एक घर को सिलेंडर-पेट्रोल बम से उड़ाने की कोशिश की गई। लेकिन परिवार के एक सदस्य की आंख खुलने पर पूरे परिवार की जान बच गई।

विज्ञापन


गृहस्वामी की ओर से गांव के ही हिस्ट्रीशीटर, उसके भाई, भतीजे, पुत्र एवं साले समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है।

आरोपियों में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राव काले खां के दो भाई एवं दो भतीजे शामिल हैं। दोनों परिवारों में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

पेट्रोल और पाइप के जरिए लगाई जा रही थी आग

plan to blast by cylinder bomb.

हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्रिस्टल वर्ल्ड के ठीक सामने सागर होटल के मालिक एवं प्रॉपर्टी डीलर शाहनजर का परिवार रात में सोया हुआ था। घर के निचले हिस्से में रहने वाले उनके भतीजे मशकूर की शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अचानक आंख खुल गई।

रसोई गैस की गंध आने पर मशकूर रसोई की तरफ बढ़ने लगा तो उसे घर के मुख्य द्वार के पास एक रेहड़ा खड़ा दिखाई दिया। वह रेहडे़ के पास पहुंचा तो उस पर तीन घरेलू सिलेंडर एवं करीब 40 फीट की दूरी पर एक कूलकेस रखा दिखाई दिया। वह जब नजदीक पहुंचा तो उसके होश उड़ गए।

कूलकेस की टंकी की टोंटी में एक पाइप लगा हुआ था और उससे पेट्रोल रिस रहा था। जमीन पर आग लगी हुई थी। मशकूर ने शोर मचाकर तुरंत आग बुझाई। इसी बीच परिवार के अन्य सदस्य भी उठ गए और सिलेंडरों के खुले रेगुलेटर बंद किए।

फैला तनाव, गांव में पुलिस फोर्स की गई तैनात

plan to blast by cylinder bomb.

घर को सिलेंडर बम से उड़ाने के प्रयास की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। तड़के ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसओ प्रदीप बिष्ट भी पहुंच गए। पुलिस ने तीनों सिलेंडर एवं कूलकेस कब्जे में लिया।

उसके बाद तड़के ही शाहनजर की ओर से गांव में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर नौशाद, उसके भाई राजा, पुत्र चीकू, भतीजे जुगनू एवं साले सोनू पुत्र अलीशेर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की घरों पर दबिश दी लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।

एसओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। प्रत्येक पंचायत चुनाव में दोनों परिवारों से उम्मीदवार मैदान में होते हैं। जिले में पंचायत चुनाव नजदीक हैं। हो सकता है रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन असलियत आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed