{"_id":"52a2647284698d9556d0f8e8ad6cb9b0","slug":"placements-made-in-the-name-of-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर करवाई ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर करवाई ठगी
देहरादून/मनमीत रावत
Updated Wed, 31 Jul 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलटन बाजार स्थित कंपनी का फर्जी आवेदन पत्र बनाकर एक युवक बैंक से चेक बुक हासिल करने की फिराक में था। वक्त रहते बैंक प्रबंधन को शक हो गया। उसे किसी बहाने इंतजार करने को कहा गया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसे दो युवकों ने ऐसा करने को कहा। उसके कहे पते पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन उससे पहले दोनों युवक भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बैंक से जिस युवक सुभाष कुमार निवासी सहसपुर को पकड़ा है उसका कहना है कि कुछ दिन पहले उसने एक अखबार में नौकरी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए पते पर वह राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचा।
विज्ञापन
साक्षात्कार के बाद भेजा बैंक
वहां पर दो युवक उसे मिले और उन्होंने उसे कहा कि वह ही उसका साक्षात्कार लेंगे। तकरीबन आधा घंटे की बातचीत के बाद दोनों युवकों ने उसे कहा कि उसकी नौकरी एक कंपनी में तय हो गई है। प्रत्येक माह उसे 13 हजार रुपये बतौर तनख्वाह मिलेगी।
वह जाने लगा तो दोनों युवकों ने उससे कहा कि घर जाते-जाते एक काम कंपनी का करते हुए जाए। उन्होंने युवक को दो लिफाफे दिए और कहा कि इसे करनपुर स्थित ओबीसी बैंक के प्रबंधक को दे आए।
उनके कहे अनुसार, सुभाष कुमार बैंक पहुंचा और दोनों लिफाफे प्रबंधक को दिए। प्रबंधक ने लिफाफे खोले तो एक में नई चेक बुक जारी करने का आवेदन पत्र था। जबकि दूसरे में मैसेज एलर्ट खोलने के लिए कहा गया था।
बैंक प्रबंधक की चतुराई से पकड़ में आया
आवेदन पर बैंक कर्मचारी कार्रवाई कर ही रहे थे कि बैंक प्रबंधक को कुछ शक हुआ। उसने जिस कंपनी के नाम पर चेक बुक जारी करनी थी उसके मालिक को फोन किया। पलटन बाजार स्थित इंडियन स्टोर के मालिक बैंक पहुंच गए। उन्होंने ऐसा कोई आवेदन न करने की बात कही।
प्रबंधन ने पुलिस को बुला लिया। सूचना पर डालनवाला कोतवाली से पुलिस पहुंची और युवक को पकड़ लिया। उसके बाद उसने दोनों युवकों की कहानी पुलिस को सुनाई। हालांकि दोनों ही युवक पुलिस को नहीं मिल सके।