{"_id":"d148df082f80a3e60db4639aeade98e0","slug":"people-were-dodging-to-become-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बंटी-बबली' की ये जोड़ी चुरा लेती है जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'बंटी-बबली' की ये जोड़ी चुरा लेती है जमीन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 Oct 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पुलिस ने एक ऐसे दंपत्ति को गिरफ्तार किया है जो पुलिस बनकर लोगों के चकमा देते थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी भी चकरा गए
ये दोनों पति-पत्नी इस कदर शातिर है कि उनके खुलासों से खुद पुलिस अधिकारी भी चकरा गए। उन्होंने बताया कि शोभित इंस्पेक्टर पटेलनगर बनता था और पत्नी महिला दारोगा। बाकी सदस्य कांस्टेबल और एसआई।
पढ़ें, सीएम के चाय नाश्ते का खर्च 57 लाख
विज्ञापन
उसके बाद ये पिस्टल लगाकर जाते थे और विवादित जमीनों पर कब्जा कर लेते थे। ऐसी सात से ज्यादा विवादित जमीनों पर वह कब्जा करने में सफल भी हो चुके थे। शोभित ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर ऐसी जमीनों की तलाश में रहते। जहां पर दो पक्षों में विवाद हो।
विज्ञापन
एक बार ऐसा मामला मिलने के बाद पूरा गैंग जानकारी जुटा कर होमवर्क करता था। जीप किराए पर लेकर विवादित जमीन पर पुलिस की फर्जी टीम पहुंचती थी। टीम का नेतृत्व शोभित करता। वह अपने को इंस्पेक्टर बताता।
पिस्टल दिखा कर डराते भी
जब दोनों पार्टी मौके पर पहुंचती तो वह बताते कि उन्हें एसएसपी साहब ने जांच करने भेजा है। वह दोनों पार्टी पर दबाव बनाते। कई बार पिस्टल दिखा कर डराया भी जाता।
पढ़ें, 'ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत'
इससे उन्होंने बहुत रुपया बनाया जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी थी। इसलिए पिछले कई दिनों से पूरा गैंग फिर से जमीन कब्जाने का काम छोड़कर चोरियों पर फोकस कर रहा था।
सीओ सदर स्वतंत्र कुमार ने बताया बुलंदशहर में उस शख्स का भी पता लगाया जा रहा है जो इन्हें हथियार बेचता था। उसकी धरपकड़ के लिए एक टीम भेजी जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहां-कहां पर दंपति ने जमीनों पर कब्जा किया है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...