लव मैरिज करने पर बेटी को 5 महीने किया कैद, एसडीएम को रोते-रोते सुनाई आपबीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह करने पर घरवालों ने धोखे से बेटी को पांच महीने तक कैद करके रखा। किसी तरह वह बचकर निकली और सीधे जा पहुंची एसडीएम के पास। फिर रोते-रोते सुनाने लगी आपबीती...
मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर गांव का है। बहादरपुर गांव निवासी एक युवती का लक्सर निवासी एक युवक के साथ प्रेम संबंध हो गया, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया तो इस पर पिछले साल छह को युवक व युवती ने परिजनों को दरकिनार करते हुए कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद युवक युवती को अपने घर ले गया था।
10 नवंबर 2016 को कोर्ट मैरिज का रजिस्ट्रेशन भी हो गया था। बताया जाता है कि तब से युवती उक्त युवक के साथ ही रह रही थी लेकिन विगत एक सितंबर को युवती की छोटी बहन अपनी बहन की ससुराल लक्सर आयी तथा उसको बहाने से अपने घर बहादरपुर ले गई। तथा जहां युवती के परिजनों ने उसे बंधक बना लिया।
उधर युवक उसके आने का इंतजार करता रहा लेकिन वह वापस घर नही आयी तो उसे चिंता हुई। युवक के द्वारा संपर्क करने पर उसके परिजनों ने एक दो दिन में वापस भेजने की बात कही। युवक का आरोप है कि युवती को परिजनों ने अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया औऱ एक कमरे में कैद कर दिया।
पीड़िता ने इस तरह कराया खुद को बंधनमुक्त
मंगलवार को जब युवती के परिजन किसी काम से घर से बाहर गए तो युवती खुद को बंधक मुक्त कर लक्सर तहसील पहुंच गई तथा उपजिलाधिकारी लक्सर को परिजनों द्वारा बंधक बनाने की जानकारी दी। इस पर उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने लक्सर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। युवती व युवक के परिजनों को मौके पर बुला लिया गया।
युवती के बयान दर्ज किए गए । उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि युवती के बयान दर्ज करने पर उसमे अपनी पति के साथ जाने की इच्छा जतायी। ऐसे में उसे पति के साथ भेज दिया गया। घटना की पूरे इलाके में चर्चा है।