फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   panchayat order lover to leave village.

पुलिस चौकी में लगी पंचायत, प्रेमी युगल को गांव छोड़ने का फरमान

Mon, 14 Mar 2016 03:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुड़ियाला (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, चुड़ियाला (हरिद्वार) Updated Mon, 14 Mar 2016 03:12 AM IST
सार

युवक और युवती के बीच चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग।

बीते पांच फरवरी को दोनों घर से हो गए थे फरार।

 

विज्ञापन
panchayat order lover to leave village.
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

विस्तार

हरिद्वार के एक गांव से हफ्ते भर पहले गायबप्रेमी युगल आखिरकार निकाह कर लौट आया। परिजनों ने पुलिस चौकी में पंचायत लगाकर उन्हें गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। जिसे तामील करते हुए युगल ने गांव छोड़ दिया।
विज्ञापन


भगवानपुर के चुड़ियाला क्षेत्र एक गांव में युवक और युवती के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का मजहब और बिरादरी एक होने के बावजूद परिवार वाले उनकी शादी को राजी नहीं थे।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले युवती का उसके परिजनों ने कहीं और रिश्ता तय कर दिया। इस पर बीते पांच फरवरी को दोनों घर से फरार हो गए थे। चार दिन बाद प्रेमी घर लौट आया।

दोनों हैं बालिग, कर चुके हैं निकाह

panchayat order lover to leave village.
शादी

युवती के परिजनों ने शक के आधार पर उसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पूछताछ करते हुए लक्सर के एक गांव से युवती को ढूंढ लिया।

पुलिस चौकी पहुंचने पर दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए बाकायदा निकाह के दस्तावेज दिखाए। इस पर दोनों के परिजनों ने पुलिस चौकी में पंचायत करते हुए उन्हें गांव छोड़ने का फरमान सुनाया।

इसे प्रेमी जोड़े ने कुबूल करते हुए गांव छोड़ दिया। तेज्जुपुर चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि दोनों बालिग हैं और निकाह कर चुके हैं। इसलिए युवती को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed