{"_id":"0730726db88f5c2bb2a482dda392e5af","slug":"panchayat-banned-lovers-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत का फैसला, प्रेमी युगल को गांव में घुसने नहीं देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत का फैसला, प्रेमी युगल को गांव में घुसने नहीं देंगे
अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Sat, 04 Jan 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार मे भगवानपुर ब्लाक स्थित रायपुर गांव के युवक और देवबंद क्षेत्र की दूसरे समुदाय की युवती की शादी का मामला तूल पकड़ गया है। गांव में हुई पंचायत ने प्रेमी युगल को रायपुर गांव में नहीं घुसने देने का फरमान सुनाया है।
विज्ञापन
पुलिस महकमे के अधिकारी इस फैसले को गलत बता रहे हैं और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की बात कह रहे हैं।
कर चुके हैं कोर्ट मैरिज
इस युगल ने पिछले साल मई में कोर्ट मैरिज की थी। देवबंद क्षेत्र की युवती मंगलौर क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाती थी जबकि युवक वहां वैन चलाता था। बताते हैं कि वहीं वे एक दूसरे के नजदीक आए।
विज्ञापन
शादी करने के बाद दोनों ने किसी को खबर नहीं होने दी और चुपचाप अपने घर ही रहते रहे। दोनों एक जनवरी को घर से फरार हो गए। दोनों के परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस से मांगी सुरक्षा
दोनों का पता तब चला जब प्रेमी युगल ने अपनी जान को खतरा बताते हुए गत दिवस एसएसपी से भी सुरक्षा की अपील की। एसएसपी के आश्वासन पर सुरक्षा लेने युगल शुक्रवार देर रात थाने पहुंचा तो सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया।
परिजन उन्हें अपनी सुपुर्दगी में देने की मांग कर रहे थे लेकिन अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस ने दोनों को रुड़की भिजवा दिया।
शनिवार की सुबह गांव में हुई पंचायत में इस मुद्दे पर चर्चा की गई और युगल के कदम को गलत बताते हुए उन्हें गांव में नहीं घुसने देने का फरमान सुनाया गया।
पंचायत की सूचना पर अधिकारी पहुंचे गांव
पंचायत की सूचना मिली तो एसडीएम प्रत्युष सिंह, एसपी देहात अजय सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की।
इस दौरान भी ग्रामीण युगल के फैसले को गलत बताते रहे। एसपी देहात ने कहा कि दोनों बालिग हैं। यदि वे गांव में रहना चाहते हैं तो उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराएगी। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है।
‘फरमान’ गांव में शांति के लिए: प्रधान
प्रेमी युगल के कोर्ट मैरिज करने के बाद जहां गांव में तनाव है वहीं ग्रामीण शांति बनाए रखने के पक्षधर हैं। ग्राम प्रधान राशिद अली का कहना है कि पंचायत में दोनों को गांव में नहीं रहने का फरमान गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुनाया गया है। वे यहां रहेंगे तो कभी भी कोई बड़ा विवाद हो सकता है।
आखिर कहां है प्रेमी युगल
थाना भगवानपुर में प्रेमी युगल होने की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिजन वहां पहुंचे थे। लेकिन रात के समय उन्हें रुड़की भेज दिया। रुड़की से प्रेमी युगल कहां चला गया इसके बारे में कोई भी बोलने से बच रहा है।
थानाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि प्रेमी युगल रात के समय में ही कहीं चला गया था, पुलिस को इनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।