फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online fraud with a man in roorkee

मोबाइल के डिब्बे से निकली ऐसी चीज, देखकर फटी रह गई आंखे

Wed, 09 Aug 2017 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 09 Aug 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
online fraud with a man in roorkee
soap found in mobile packet

पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले एक लड़की का कॉल आया था। उसने बताया कि वह मोबाइल कंपनी से बोल रही है, उसे कम पैसे में मोबाइल मिलेगा। लेकिन जब मोबाइल आया तो डिब्बे के अंदर ऐसी चीज निकली कि आंखे फटी रही गई।

विज्ञापन


बुधवार को गुलाब नगर निवासी इस्लाम गंगनहर कोतवाली पहुंचा। इस्लाम एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इस्लाम ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसके मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन पर एक लड़की बात कर रही थी। उस लड़की ने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से मोबाइल नंबरों का एक लकी ड्रा निकाला गया था।
विज्ञापन


जिसमें उसका मोबाइल निकला है। मोबाइल एक बड़ी कंपनी का है। मोबाइल की कीमत 15 हजार रुपये है। लेकिन उसका नंबर लकी ड्रा में निकला है, इसलिए वह मोबाइल उसे पांच हजार में पड़ेगा। जिसमें जीएसटी आदि टैक्स भी शामिल है। डाक का खर्च भी कंपनी ही उसे देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्सल में निकली ऐसी चीज, चौंक गया युवक

online fraud with a man in roorkee
online fraud

यदि वह इस मोबाइल लेना चाहता है तो कंपनी की ओर से एक एकाउंट नंबर दिया जाएगा। जिसमें उसे पांच हजार रुपये जमा करने होंगे। युवक उसकी बातों में आ गया। युवक ने अपना पूरा पता भी बता दिया। साथ ही दूसरे दिन ही पांच हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में जमा कर दिये।

आज कोरियर आ गया। कोरियर वाले ने पार्सल दिया। पार्सल देखकर वह खुश हो गया। जब पार्सल खोला तो उसमें एक मोबाइल का डिब्बा निकला। जिसमें लग रहा था कि जैसे मोबाइल हो। लेकिन जब मोबाइल का यह डिब्बा खोला तो उसमें कपड़े धोने वाले नीले साबुन की टिकिया निकली। जिस मोबाइल से फोन आया था वह नंबर मिल नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed