{"_id":"599597124f1c1b46758b4613","slug":"online-fraud-from-adhar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एटीएम नहीं आधार कार्ड से भी ऑनलाइन ठगी, एक मामले ने उड़ा दी नींद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब एटीएम नहीं आधार कार्ड से भी ऑनलाइन ठगी, एक मामले ने उड़ा दी नींद
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 17 Aug 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
online fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एटीएम नहीं आधार कार्ड के नंबर से भी ऑनलाइन ठगी हो रही है। अगर यकीन नहीं तो एक मामला आपकी नींद उड़ा सकता है। जरूर पढ़ें...
विज्ञापन
शहर के निकटवर्ती गांव की एक महिला आशा सुपरवाइजर खाते में पिछले 5 माह का मानदेय जमा था। बृहस्पतिवार को उसे कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम राहुल बताते हुए कहा कि वह सीमएओ ऑफिस से बोल रहा है और हाल ही में सरकार ने जीएसटी लागू किया है।
विज्ञापन
अगर इसके प्रावधानों को पूरा नहीं किया गया, तो खाता बंद हो जाएगा। उसने महिला को आधार कार्ड नंबर पूछने के बाद मोबाइल पर आए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के बारे में पूछा। पहले महिला ने यह कहकर बताने से इनकार दिया कि बैंक ने गोपनीय जानकारी देने से मना किया है।
विज्ञापन
तब कॉलर ने यह कहकर महिला को विश्वास में ले लिया कि एटीएम का पिन नहीं बताना चाहिए। इस पर महिला ने उसे ओटीपी बता दिया। इसके बाद दो और ओटीपी आए, वह भी महिला ने कॉलर को बता दिए। कुछ देर बाद उसके फोन में तीन किश्तों में रकम निकाले जाने का मैसेज आए।
यह रकम पेयू वैलेट और आइडिया मनी के माध्यम से ट्रांसफर की गई। महिला कोतवाली में अपनी शिकायत लेकर पहुंची, लेकिन पुलिस को कॉलर की आईडी के संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई।