{"_id":"49b1c0a738dd8231a3ad969827c7ff50","slug":"one-more-accused-arrested-in-mussoorie-gang-rape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी गैंगरेप: एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूरी गैंगरेप: एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
ब्यरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Sat, 26 Sep 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलीगुड़ी की महिला से सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को दबोच लिया। फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दून, टिहरी और उत्तरकाशी में दबिश चलती रही। आरोपियों के इन इलाकों में छिपे होने की खबर है। उधर, गिरफ्तार दोनों होमगार्ड को अदालत ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
छह लोगों ने किया था रेप
दिल्ली से बृहस्पतिवार को मसूरी आई सिलीगुडी की महिला के साथ दून छोड़ने के बहाने छह लोगों ने विलेज रिसॉर्ट में ले जाकर रेप किया था। शुक्रवार दोपहर को गैंग रैप का खुलासा होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी।
विज्ञापन
छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दुराचार में शामिल रहे होमगार्ड जयपाल और रोशन को गिरफ्तार किया था। शनिवार सुबह एसएसपी पुष्पक ज्योति ने सीओ सिटी मनोज कत्याल समेत दून के कई थानों की पुलिस को मसूरी बुला लिया था।
विज्ञापन
कैंपटी से पकड़ा गया आरोपी
मसूरी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को तीसरे आरोपी रेवत सिंह पंवार को नवाणीधार कैंपटी से पकड़ा गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी भेजी गई है। एसएसपी ने बताया कि अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्त में होंगे। रिसोर्ट से भी फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य उठाए हैं, ताकि आरोपियों पर शिकंजा कसा जा सके।