फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one crore rupees fraud by a man arresed

बैंकों से एक करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Aug 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
one crore rupees fraud by a man arresed
arrest

पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने चार साल से फरार 10 हजार के इनामी ठग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देहरादून में कार की डीलरशिप लेकर बैंकों का एक करोड़ हड़पकर फरार हो गया था।

विज्ञापन


एसएसपी निवेदिता कुकरेती के मुताबिक जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज ठगी के मुकदमों में फरार लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पटेल नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह और एसओजी प्रभारी पीडी भट्ट के नेतृत्व में भी ठगी के 17 मुकदमों में फरार इनामी प्रदीप सकलानी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। प्रदीप सलकानी 2013 से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


सकलानी अपने ठिकाने बदल रहा था। इस बार प्रदीप सकलानी के दिल्ली में मुनिरिका वसंत विहार में होने की सूचना मिली थी। लोकेशन ट्रेस होने पर टीम दिल्ली गई, लेकिन प्रदीप सकलानी वहां से भाग निकला, इस पर टीम वापस लौट आई। इसी बीच उसके मोबाइल की लोकेशन देहरादून में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट कॉलेज चौक से प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप मुकदमे के मामले में वकील से मिलने देहरादून आया था। पुलिस ने प्रदीप के साथी कृपाल सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रदीप पर 10 हजार का इनाम घोषित था।


वहीं एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने पुलिस टीम को ढाई हजार, डीआईजी पुष्पक ज्योति ने 5000 रुपये और अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed